होम / Summer Business Idea: महज 1 लाख रुपये से करें शुरुआत, होगी तगड़ी कमाई

Summer Business Idea: महज 1 लाख रुपये से करें शुरुआत, होगी तगड़ी कमाई

• LAST UPDATED : April 8, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Summer Business Idea: गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। अगर आप इस मौसम में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आइए हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया बताएंगे जिससे आपको कम निवेश में अधिक मुनाफा होगा। इस मौसम में सबसे अधिक लोग ठंडे आइस के लिए तरसते हैं, तो आप आइस क्यूब की फैक्ट्री लगाकर अपना शुरूआत कर सकते हैं। गांव हो या शहर इस मौसम में हर जगह यह बिजनेस दौड़ती है। इस बिजनेस की शुरुआत आप एक लाख रुपये से कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक

इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा  हो जाता है उसके बाद अपको चाहिए एक बड़ा फ्रीजर, जिसमें बर्फ को जमाया जा सके। इसमे बर्फ को अलग-अलग डिजाइन के भी बना सकते है, ताकि अपने बर्फ को बाजार में अलग पहचान मिले।

Also Read- Eclipse 2024: ग्रहण लगने पर गर्भवती महिलाएं क्या करें, क्या न करें, जानें सबकुछ

फैक्ट्री शुरू करने के लिए कितने पैसे की जरूरत

इस बिजनेस के लिए आपको लगभग एक लाख की जरूरत पड़ सकती है। 50 हजार में आपको एक डीप फ्रीजर खरीदना होगा, जो इस बिजनेस के लिए सबसे उपयोगी समान है। इसके अलावा आपको कुछ अन्य उपकरण खरीदने होंगे, जो इस बिजनेस में आपको काम आएगा। फिर आपका काम आगे बढ़ता रहे उस हिसाब से उपकरण खरीद सकते हैं। हालांकि, इस बिजनेस में उतरने के लिए आप रिसर्च कर ले।  साथ नजदीकी मार्केट को भी समझ ले कि उस बाजार में आइस की खपत कितनी है।

महीने में कितने की कमाई

अगर आप अपना बिजनेस एक लाख रुपये से शुरू करते हैं, तो आप प्रत्येक महिने 30 हजार तक कमा सकते हैं। वहीं शादियों के सीजन में डिमांड के अनुसार आप 50 हजार तक कमा सकते हैं। आप जितने बर्फ बेचेंगे उतना ही आपको फायदा होगा।

Also Read- Shimla: विक्रमादित्य सिंह का कंगना रणौत पर फिर जुबानी हमला, जानिए क्या कहा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox