होम / Accident in Jawali on Holi: होली के दिन हुए तीन हादसों में तीन लोगो की मौत एक घायल

Accident in Jawali on Holi: होली के दिन हुए तीन हादसों में तीन लोगो की मौत एक घायल

• LAST UPDATED : March 19, 2022

इंडिया न्यूज़, जवाली :

Accident in Jawali on Holi: हिमाचल में कल होली के दिन प्रदेश में तीन अलग अलग जगह हादसे हुए। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी। पहला एक्सीडेंट फतेहपुर के खटियाड़ में हुआ। खटियाड़ निवासी अशोक कुमार का बेटा सुरेश होली खेलने के बाद दोस्तों संग पौंग झील में नहाने गया था, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही दूसरा हादसा शिमला के चौपाल में हुआ। जहा पर एक ट्रक पुलबाहल से एक किलोमीटर दुरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अभी तक पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पायी है। ट्रक सीमेंट से भरा था। मिली खबर के अनुसार ट्रक बिलासपुर पुलबाहल जा रहा था।

Accident in Jawali on Holi

वही जो तीसरा हादसा है राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 21 चंडीगढ़- मनाली पर सुंदरनगर के चमुखा में पंजाब से मणिकर्ण जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ जो बाइक से जा रहे थे। बाइक के नियंत्रण से बाहर होने के कारण ये हादसा हुआ जिसमे बाइक चलाने वाले की मोके पर मौत हो गयी और दूसरा बाइक सवार घायल है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की छान बिन शुरू कर दी है।

Read more: Katrina Kaif Photoshoot in Pink Swim Set: अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Read More : Chaudhary Saravan Kumar ने धान एवम गेंहू अनुसंधान केंद्र तथा मधुमक्खी अनुसंधान स्टेशन का दौरा किया

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox