होम / Congress Protest on Water Scarcity शिमला में पानी की कमी से कांग्रेस उतरी सड़कों पर

Congress Protest on Water Scarcity शिमला में पानी की कमी से कांग्रेस उतरी सड़कों पर

• LAST UPDATED : March 22, 2022

Congress Protest on Water Scarcity शिमला में पानी की कमी से कांग्रेस उतरी सड़कों पर

  • महापौर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

इंडिया न्यूज, शिमला।

Congress Protest on Water Scarcity : राजधानी शिमला में पेयजल की भारी कमी को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है।

कांग्रेस ने पेयजल कमी के मुद्दे पर भाजपा सरकार और नगर निगम को घेरते हुए मंगलवार को महापौर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद पार्टी ने पेयजल आपूर्ति को लेकर महापौर को एक ज्ञापन भी सौंपा। शिमला जिला शहरी व शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस नेताओं ने शिमला नगर निगम व जल निगम बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष जताते करते हुए कहा कि पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं।

नगर निगम का वह दावा जिसमें उन्होंने शिमला में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की बात कही थी, वह पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुई है।

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भाजपा शासित नगर निगम पर आरोप लगाया कि वह शहरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल रहा है।

लोगों से भारी-भरकम पेयजल बिल वसूलने के बावजूद उन्हें नियमित तौर पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। चौधरी ने आरोप लगाया कि नगर निगम व शिमला जल प्रबंधन बोर्ड कथित तौर पर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

पेयजल बिल के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शहर में तीसरे दिन और उपनगरों व शिमला नगर निगम में शामिल किए गए क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति 4-5 दिन के बाद बहुत थोड़ी मात्रा में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि शिमला पहाड़ों की राजधानी है जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या से शिमला का पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शिमला शहर में पहली बार भाजपा के शासन में सर्दियों में भी पेयजल की राशनिंग की गई। उन्होंने कहा कि अभी तो मार्च का ही महीना चल रहा है, आगे गर्मियों में क्या हाल होगा, उसका अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम आज सफेद हाथी बनकर रह गया है जो लोगों से भारी-भरकम टैक्स वसूली तो कर रहा है लेकिन लोगों को सुविधा देने के नाम पर जीरो साबित हुआ है।

इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश सचिव इंद्रजीत सिंह, यशपाल तनाइक, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, पार्षद दिवाकर देव, संजय सिंह चौहान, राजेश वर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, भूपिंद्र कंवर, नीरज बख्शी, कांशीराम, रवि राणा, वनीश ठाकुर, अमृत पाल, सैनराम नेगी, मोहन नेगी, उमा वर्मा, नरेश कुमार, मुस्कान, वीणेश ठाकुर, सचिन बरवाल, जितेंद्र ठाकुर, रोहित, अजय ठाकुर, अमित व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। Congress Protest on Water Scarcity

Read More : Direct Tempo Traveler from Shimla IGMC to PGI Chandigarh शिमला आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ तक अब सीधी टैंपो ट्रैवलर

Read More : Pratibha Samman Ceremony in Shimla हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध

Read More : Yellow Alert of Rain and Snowfall in Mandi District मंडी जिले में वर्षा व बर्फबारी का येलो अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox