होम / Eco Park to be Built in Dhaveda धवेड़ा में बनेगा इको पार्क

Eco Park to be Built in Dhaveda धवेड़ा में बनेगा इको पार्क

• LAST UPDATED : March 25, 2022

Eco Park to be Built in Dhaveda धवेड़ा में बनेगा इको पार्क

  • कुटलैहड़ विधानसभा में गत सवा 4 वर्षों में हुए अनेक विकासात्मक कार्य

इंडिया न्यूज, ऊना।

Eco Park to be Built in Dhaveda : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आम नागरिक को सशक्त बनाने के लिए बीते सवा 4 वर्षों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी नीतियां और योजनाएं चलाई हैं।

साथ ही इनका लाभ गरीबों एवं कमजोर वर्गों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, 1 साल-5 काम जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं ने आम नागरिक को सशक्त बनाया है जिससे विकास की गति तेज हुई।

कंवर शुक्रवार को ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बुधान, कुगाल, तुरकाल, धबेड़ा, ढियुंगली, पनसाई वार्ड 4 व 5 में संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान बोले रहे थे। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं।

मरीजों के फोलोअप चैकअप के लिए टेलीमेडिसन सेंटर (Eco Park to be Built in Dhaveda)

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए थाना कलां में मरीजों के फोलोअप चैकअप के लिए टेलीमेडिसन सेंटर खोला गया है। इससे रोगियों को पीजीआई जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अवसर उन्होंने कुगाल गांव में श्याम लाल के घर से बाबा भरथड़ी मंदिर तक रास्ता बनाने के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की।

तुरकाल गांव में मंदिर से डैम तक श्मशान घाट सड़क तथा महिला मंडल भवन के लिए 5-5 लाख रुपए स्वीकृति किए।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित (Eco Park to be Built in Dhaveda)

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि धवेड़ा गांव में लगभग 1 करोड़ की लागत से इको पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तुरकाल में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से भी मिले।

उन्होंने कहा कि गत सवा 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा में अनेक विकास किए गए हैं।

किसानों व बागवानों की आय में बढ़ोत्तरी तथा उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को लिए चैक डैमों का निर्माण किया जा रहा है।

कुटलैहड़ में पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास (Eco Park to be Built in Dhaveda)

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की भरपूर मात्रा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए हैं।

पिछले 4 वर्षों में 149.32 करोड़ रुपए पीने के पानी और सिंचाई परियोजनाओं पर खर्च किए गए हैं जिससे क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़कर 16 लाख लीटर हो गई है तथा जून, 2022 तक 25 लाख लीटर पानी उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के अंत तक पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं होगी।

3.25 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनैक्शन (Eco Park to be Built in Dhaveda)

इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत लगभग 3.25 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनैक्शन वितरित किए हैं।

प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत के तहत 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने लोगों को बिजली बिल की दरों को कम करके राहत प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि 60 यूनिट तक बिजली मुफ्त तथा 125 यूनिट तक 1 रुपए की दर से बिल का चार्ज लगाया गया है जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी।

कंवर ने कहा कि वृद्धावस्था की पेंशन आयु को घटाकर 60 वर्ष किया गया है। इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, ढियुंगली पंचायत के प्रधान कमल सिंह, सुरेंद्र हटली, बुधान के उप-प्रधान अश्वनी कुमार व प्रधान सतनाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। Eco Park to be Built in Dhaveda

Read More : 59 Water Testing Laboratories Being Set Up in Himachal हिमाचल में स्थापित की जा रही 59 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं

Read More : Saudan Singh Meets CM Jai Ram Thakur सौदान सिंह की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट

Read More : Agricultural Produce Conservation Scheme वर्ष 2021-22 में 8.29 करोड़ रुपए व्यय

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox