होम / Lok Sabha Election Punjab: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने पर पंजाब में गर्माई सियासत, BJP ने कांग्रेस को घेरा

Lok Sabha Election Punjab: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने पर पंजाब में गर्माई सियासत, BJP ने कांग्रेस को घेरा

• LAST UPDATED : May 21, 2024

India News Punjab ( इंडिया न्यूज ) Lok Sabha Election Punjab: काग्रेंस के चंडीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी मनीष तिवारी ने बीते दिनों एक घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने का दावा किया गया था। अब इस बात को लेकर पंजाब की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने इस बयान पर कांग्रेस क साथ तिवारी को भी घेरा है।

पंजाब की सियासत गर्माई 

पंजाब में आखिरी चरण की वोटिग में अब 11 दिन बचे हैं। लेकिन इसी बीच पंजाब की सयासत एक बार फिर गर्मा गई है। इस बयान पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जवाब देते हुए कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है। उन्होंने कहा कंग्रेस में निर्णय लेने और नीति बनाने में कई एकजुटता या सामंजस्य नहीं है। कांग्रेस ने अपने नीतियों को सैम पित्रोदा, अंबिका सोनी और अन्य लोगों के लिए आउटसोर्स कर दिया है। वो पंजाब के साथ अन्य जगहों की हकीकत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

भाजपा की ओर से किया जाएगा विरोध: जाखड़

भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आगे कहा चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कांग्रेस की इस कोशिश को बीजेपी की तरफ से हर संभव विरोध किया जाएगा। इस बयान पर कांग्रेस पंजाब को भी अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। सीएम भगवंत मान को भी पंजेब के हकों को छीनने वाली बात पर अपनी राय रखनी चाहिए। ताकि लोग किसी भी तरह की दुविधा में न रहें। साथ ही वोटिंग करने से पहले अपनी एक राय बने सकें। उन्होंने आगे कहा सीएम ने भी एक तरह से चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर किया है।

Also Read: Punjab Weather: पंजाब में टूटा दस साल के गर्मी का रिकॉर्ड,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox