होम / Forest Fire: जंगलों की आग ने हिमाचल में पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 712 घटनाएं दर्ज

Forest Fire: जंगलों की आग ने हिमाचल में पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 712 घटनाएं दर्ज

• LAST UPDATED : May 24, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Forest Fire: हिमाचल प्रदेश में जंगलों में आग की घटनाएं इस साल बहुत बढ़ गई हैं। पिछले साल के मुकाबले, इस साल अब तक 38 घटनाएं अधिक दर्ज की गई हैं। वन विभाग ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक 712 घटनाएं जंगल में आग लगने की दर्ज की गई हैं। पिछले वित्त वर्ष में 674 घटनाएं हुई थीं, जिससे 10,784 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था। यह बढ़ती हुई आग की घटनाएं जंगली जीवों और जलवायु संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे वन्य जीवन को नुकसान हो सकता है। वन विभाग ने लोगों से जंगलों में आग लगने से बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की है।

Forest Fire: कितने वन क्षेत्र हुए प्रभावित?

इस वित्तीय वर्ष में हुई 712 घटनाओं में अधिकतम 7,027 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है। प्रदेश में आग की घटनाओं में कई दिनों बाद गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार से वीरवार शाम तक जंगलों में केवल 15 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 195 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

बारिश के चलते काम हुई घटनाएं

जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का मुख्य कारण कई क्षेत्रों में हुई बारिश है, जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। लगभग एक सप्ताह तक प्रदेश के जंगलों में प्रतिदिन 50 से अधिक स्थानों पर आग लग रही थी, लेकिन बारिश के बाद इन घटनाओं में कमी आई है।

Read More:

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox