होम / Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना बनेगी सत्ता की रानी?

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना बनेगी सत्ता की रानी?

• LAST UPDATED : June 4, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Kangana Ranaut:  कंगना रनौत बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका अंदाज हमेशा से ही तल्ख रहा है। वह हमेशा चर्चा में रहती हैं, कभी अपने फिल्मी करियर की वजह से तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से। आज उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा है। तो चलिए जानते हैं उनके राजनीतिक सफर के बारे में। आज लोकसभा चुनाव के परिणाम आने वाले ऐसे में सभी की निगाहे परिणामों पर टिकी है।  ऐसे में क्या बॉलीवुड की क्वीन कंगना बनेगी सत्ता की रानी? इससे पहले जान लेते है उनके राजनीति सफर के बारें ।

कंगना ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कब की?

अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। अभिनेत्री ने 18 साल पहले अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहली फिल्म इतनी आसानी से नहीं मिली थी। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी किस्मत तब लिखी थी, जब वह घर से भागकर मॉडल बनने मुंबई आ गई थीं।

16 साल की उम्र में ‘क्रांति’

कंगना रनौत ने 16 साल की उम्र में ही बता दिया था कि वह कुछ बड़ा करेंगी। अभिनेत्री के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन कंगना डॉक्टर बनना ही नहीं चाहती थीं। जिस उम्र में लोग अपने करियर को लेकर गंभीर होने लगते हैं, उस उम्र में कंगना कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गईं और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए घर से भागकर मुंबई आ गईं। यहां उन्हें शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा।

ऑडिशन दिया लेकिन यहीं फंस गईं

जब एक्ट्रेस को पता चला कि महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक फिल्म बन रही है तो उन्होंने तुरंत इस फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन एक्ट्रेस उस समय जो रोल निभाने जा रही थीं, उसके हिसाब से दिखने में छोटी लग रही थीं। वह किरदार की उम्र से मैच नहीं कर पा रही थीं। इसलिए उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं किया जा रहा था। लेकिन घर से भागकर उन्होंने अपनी किस्मत लिख दी थी।

फोन स्विच ऑफ होने की वजह से मिली फिल्म

फिल्म को लेकर जब कंगना को निराशा मिली तो, उन्होंने इसके लिए चित्रांगदा सिंह को कॉल किया। लेकिन चित्रांगदा कॉल नहीं उठा रही थीं। उनका फोन स्विच ऑफ था। कई बार कोशिश करने के बाद भी अनुराग चित्रांगदा से संपर्क नहीं कर पाए और इस तरह कंगना को उनकी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर मिल गई।

इसके बाद फैशन फिल्म में उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। फिर क्या कहने। क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, रानी लक्ष्मीबाई और रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों से कंगना लोगों को प्रभावित करने में सफल रहीं। लेकिन पिछले कुछ सालों में बढ़ती राजनीतिक भागीदारी के कारण कयास लगाए जाने लगे कि कंगना रनौत राजनीति में कदम रख सकती हैं। और ऐसा हुआ भी।

अगर आपको खुद पर भरोसा है तो यह जोखिम उठाएं…

पिछले कुछ समय से कंगना रनौत की फिल्मों को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। धाकड़, थलाइवी, जजमेंटल है क्या, तेजस, चंद्रमुखी 2 और सिमरन जैसी उनकी फिल्में कब आईं और कब चली गईं, पता ही नहीं चला। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक को लेकर चर्चा थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

अब एक्ट्रेस ने अपनी पसंदीदा पार्टी चुनी। अपनी पसंदीदा जगह चुनी। और चुनावी मैदान में कूद पड़ीं। जिस तरह कंगना अचानक घर से भाग गईं, जिस तरह अचानक उनके हाथ से कोई फिल्म निकल गई, उसी तरह एक्ट्रेस ने भी अचानक चुनाव लड़ने का फैसला किया। वह काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। माहौल अभी भी बना हुआ है। अब उनका यह फैसला क्या रंग लाता है और राजनीति में उनकी किस्मत क्या पलटती है, यह तो कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा।

Also Read:  

Himachal Pradesh Lok Sabha Results 2024: हिमाचल की 4 लोकसभा और…

Jai Ram Thakur ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- “सरकार की…

Health Tips: 10 ट्रेडिशनल इंडियन ठंडे ड्रिंक, जिसे आपको इस गर्मी…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox