होम / Himachal Pradesh Loksabha Results: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का क्लीन स्वीप, उपचुनाव में सुक्खू सरकार की नैया पार

Himachal Pradesh Loksabha Results: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का क्लीन स्वीप, उपचुनाव में सुक्खू सरकार की नैया पार

• LAST UPDATED : June 4, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Pradesh Loksabha Results: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। मंडी से कंगना रनौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज ने जीत दर्ज की है। इस तरह हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

उपचुनावों में भाजपा की हार

लोकसभा चुनावों के अलावा विधानसभा उपचुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली। धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा और बड़सर से भाजपा उम्मीदवार इंद्र दत्त लखनपाल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस पार्टी को कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, सुजानपुर से रणजीत सिंह राणा, लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा और गगरेट से राकेश कालिया के रूप में नए विधायक मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश में छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे

कांग्रेस- 04 और भाजपा- 02

हिमाचल विधानसभा में कुल सदस्य- 68

हिमाचल विधानसभा का मौजूदा स्वरूप- 65 सदस्य

कांग्रेस 38, भाजपा 27 और निर्दलीय- 00

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox