शादी के 6 दिन बाद ही अस्पताल पहुंची सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक हफ्ता भी नहीं बीता है

और हाल ही में इस जोड़े को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया।

अब सोशल मीडिया पर इस जोड़े के अचानक अस्पताल पहुंचने को लेकर फैन्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

हालांकि, अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सोनाक्षी और जहीर के अस्पताल पहुंचने की वजह सामने आ गई है।

बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

सोनाक्षी अपने पिता को देखने के लिए पति जहीर के साथ अस्पताल गई थीं। खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा बिल्कुल ठीक हैं।

वहीं, सिन्हा परिवार की तरफ से इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।