होम / Chief Minister Announcement एचपीबीएसई के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा प्रदान की जाएगी

Chief Minister Announcement एचपीबीएसई के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा प्रदान की जाएगी

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला :

Chief Minister Announcement : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते बोर्ड के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य के अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से बोर्ड के 750 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर जैसी योजनाएं भी शुरू की हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने 24 मार्च, 2014 को बोर्ड के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की और इस सुविधा को अप्रैल, 2014 से बंद कर दिया था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बोर्ड के पेंशनभोगियों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए हर वर्ष 1.61 करोड़ की धनराशि व्यय होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इन सभी खर्चों को बोर्ड अपने संसाधनों से वहन करेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बोर्ड की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार सोनी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक विशाल नेहरिया और वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर उपस्थित थे। Chief Minister Announcement

Read More : Rain And Snowfall in Himachal हिमाचल में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर गिरी बर्फ, समूचा हिमाचल शीतलहर की चपेट में

Read More : Jai Ram Thakur Addressed the Delegation प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध

Read More : Jaswinder Singh PC 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करना 4 साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि

Read More : Sarveen Choudhary did Bhoomi Pujan लिंक रोड घेरा सुक्कूघाट पर व्यय होंगे 15 करोड़

Read More : Case of Expulsion of 3 Student Leaders राज्यपाल के पास पहुंचा एचपीयू से 3 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला

Read More : Sanjay Chauhan Allegation भाजपा सरकार व नगर निगम के कार्यकाल में शिमला शहर पर लगा विकास का ग्रहण

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox