होम / Gift to Employees हिमाचल के कर्मचारियों को 3% डीए की अधिसूचना जारी

Gift to Employees हिमाचल के कर्मचारियों को 3% डीए की अधिसूचना जारी

• LAST UPDATED : February 10, 2022

Gift to Employees हिमाचल के कर्मचारियों को 3% डीए की अधिसूचना जारी

  • अब 31 फीसदी हुआ डीए

इंडिया न्यूज, शिमला :

Gift to Employees : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे मौजूदा दर 28 से 31 फीसदी कर दिया है।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू मानी जाएगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

वित्त विभाग के अनुसार 3 प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान मार्च में दिए जाने वाले फरवरी के वेतन में दिया जाएगा। 1 जुलाई, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक का डीए एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा।

इस पर ब्याज 1 मार्च, 2022 से दिया जाएगा। उधर, जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हुए या जिन्होंने जीपीएफ खाता बंद कर दिया है या जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं, उन्हें डीए का एरियर 1 जुलाई, 2021 से लेकर मार्च में फरवरी के वेतन में नकद दिया जाएगा।

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की थी और अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। Gift to Employees

Read More : Vipin Singh Parmar अक्षैणा में 80 करोड़ से बनेगा फार्मेसी कालेज

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox