होम / हिमाचल कांग्रेस का अभिनंदन समारोह 5 मई को

हिमाचल कांग्रेस का अभिनंदन समारोह 5 मई को

• LAST UPDATED : May 3, 2022

हिमाचल कांग्रेस का अभिनंदन समारोह 5 मई को

  • राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह, संजय दत्त, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे शामिल

इंडिया न्यूज, शिमला।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Himachal Pradesh Congress Committee) की नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Himachal Pradesh Congress Committee President MP Pratibha Singh) के 5 मई को चौड़ा मैदान में अभिनंदन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति (All India Congress Working Committee) के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रभारी के साथ सहयोगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू व गुरकीरत सिंह इस समारोह में विशेष तौर पर शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, विनय कुमार व पवन काजल भी विशेष तौर पर इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनीश किमटा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियों का जायजा लेते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इस समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि चौड़ा मैदान (chaura maidan shimla) में होने वाली यह रैली प्रदेश में चुनाव का आगाज होगा इसलिए इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

यह समारोह वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को याद करते हुए प्रतिभा सिंह के लिए पार्टी की एकता का एक संदेश भी होगा और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिवस भी होगा।

चौड़ा मैदान शिमला।

किमटा ने सभी कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों से इस समारोह में अपने सभी समर्थकों सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आने को कहा है। हिमाचल कांग्रेस का अभिनंदन समारोह 5 मई को

Read More : सरकारी स्कूल ऐसा कि पढ़ाई में कान्वेंट स्कूल से आगे

Read More : राजधानी शिमला में जमकर बारिश और ओलावृष्टि

Read More : कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: सिकंदर कुमार

Read More : छतरी में 14.09 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox