होम / पुलिस भर्ती पेपर लीक होना गंभीर मामला: सुक्खू

पुलिस भर्ती पेपर लीक होना गंभीर मामला: सुक्खू

• LAST UPDATED : May 9, 2022

पुलिस भर्ती पेपर लीक होना गंभीर मामला: सुक्खू

  • कहा- इस मामले की हो न्यायिक जांच
  • प्रदेश में हर तरह का माफिया कर रहा काम
  • सरकार बहुत ही कमजोर

इंडिया न्यूज, शिमला।

प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू (MLA Sukhwinder Singh Sukhu) ने पुलिस भर्ती के पेपर लीक (police recruitment paper leak case) को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय एक बड़ा माफिया काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में आई सूचनाओं के अनुसार पुलिस भर्ती का पेपर 3 लाख से 8 लाख रुपए तक बेचा गया है। उन्होंने कहा कि पहले हम अन्य राज्यों में इस प्रकार के पेपर लीक होने की खबरें पढ़ा करते थे।

अब हिमाचल में भी पेपर लीक होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि साफ हो गया है कि प्रदेश में एक कमजोर सरकार है जिसके मुखिया भी बहुत ही कमजोर हैं। वे सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

सुक्खू ने इस मामले को अति गंभीर बताते हुए इस सारे मामले की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस परीक्षा के पेपर लीक की जांच पुलिस ही कर रही है और ऐसे में इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकलने वाला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय वन माफिया, खनन माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया (forest mafia, mining mafia, land mafia, liquor mafia) की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ऊना में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

सरकार आज तक असली दोषियों को नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने कहा कि आज इन माफियाओं के चलते प्रदेश शर्मसार हो गया है। सरकार की लचर कानून व प्रशानिक व्यवस्था के चलते प्रदेश बदतर स्थिति में खड़ा हो गया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के तपोवन में खालिस्तान के झंडे लगाने की घटना को भी प्रदेश की सुरक्षा को कड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि अति सुरक्षित विधानसभा परिसर में अलगाववादी झंडे लगना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता से किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करना चाहती लेकिन देश व प्रदेश के अस्तित्व को कोई चुनौती देने का प्रयास करे तो उसे सहन नहीं किया जा सकता।

सुक्खू ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना फिर न घटे, इसकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। पुलिस भर्ती पेपर लीक होना गंभीर मामला: सुक्खू

Read More : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Read More : विधानसभा अध्यक्ष परमार ने तपोवन विधानसभा परिसर में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox