इंडिया न्यूज, केलांग :
Competitions : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 के मौके पर प्रत्येक वोट के महत्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू की है।
ये जानकारी उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि माई वोट इज माई फ्यूचर : पावर टू वोट विषय पर आधारित प्रतियोगिता की 5 श्रेणियां रखी गई हैं।
इनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल है। प्रत्येक प्रतियोगिता को 3 श्रेणियों में बांटा गया है।
इनमें संस्थागत श्रेणी, पेशेवर श्रेणी और शौकिया श्रेणी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता श्रेणी और पुरस्कार की को लेकर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 15 मार्च, 2022 निश्चित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं सभी आयु समूह के लिए सुलभ हैं।
ऐसे में लाहौल-स्पीति जिले के लोग भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मताधिकार के महत्व व लोकतंत्र की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आएं।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार की राशि 3 हजार रुपए से शुरू होकर 2 लाख रुपए तक रहेगी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर प्रतियोगिताओं और पुरस्कार राशि की भी पूरी जानकारी उपलब्ध है। Competitions
Read More : Voting in Goa राज्यपाल ने वास्को-द-गामा में किया मतदान
Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube