होम / Chandigarh Accident: सेक्टर 33 में हुआ बड़ा हादसा, बूथ की छत गिरने से दबे मजदूर

Chandigarh Accident: सेक्टर 33 में हुआ बड़ा हादसा, बूथ की छत गिरने से दबे मजदूर

• LAST UPDATED : October 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandigarh Accident, संवाददाता सोनाली नेगी : चंडीगढ़ के सेक्टर 33 टेरेस गार्डन के पास बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां के एक बूथ की छत गिर गई है जिसमें चार मजदूर दब गए हैं। दमकल कर्मियों की मदद से फिलहाल तीन लोगों को तो निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी एक आदमी फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए अब बड़ी मशीनों से प्रयास किया जा रहा है, अभी एक मजदूर को निकालने की कोशिश चल रही है। जिस जगह पर मरम्मत का काम चल रहा था, वह सेक्टर 33 का एक बूथ का बेसमैंट बताया जा रहा है।

Chandigarh Accident

Chandigarh Accident

कॉफी शॉप के लिए चल रही थी मरम्मत

सूत्रों के अनुसार जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर कॉफी शॉप खोली जानी थी। इसके लिए इस बूथ के अंदर मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसमें कई मजदूर लगे हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अभी भी कई मजदूर इसके नीचे फंसे हो सकते हैं।

प्लंबिंग और टाइल लगाने का चल रहा था काम

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से यहां पर मजदूर लगाए गए थे। वह प्लंबिंग और टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। पहले से बने एक स्लैब को तोड़ने के दौरान बूथ का लेंटर गिर गया। इसमें वहां पर काम कर रहे सभी मजदूर दब गए। अभी तक दबे हुए मजदूरों की संख्या पता नहीं चल पाई है।

यह भी पढ़े- Shimla News: कुफरी में नहीं हो रहा पर्यावरण नियमों का पालन,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox