होम / Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने फैंस और पैपराज़ी संग काटा केक,सामने आई तस्वीरें

Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने फैंस और पैपराज़ी संग काटा केक,सामने आई तस्वीरें

• LAST UPDATED : December 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Dharmendra Birthday:  बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर धर्मेंद्र का आज 88वा जन्मदिन है। एक्टर आज 88 साल के हो गए है। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर को ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही है। शुक्रवार की सुबह, धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल संग मिलकर अपने फैंस एवं मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में हम उन्हें एक बड़ा केक काटते हुए देखा सकते है। इसके फैंस द्वारा एक्टर पर फूल बरसाए गए है।

फैंस के साथ मनाया धर्मेंद्र ने जन्मदिन

पैपराज़ी द्वारा सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें एवं वीडियो डाली गई है। जिनमें हम धर्मेंद्र को काफी बड़े केक के साथ देख सकते है। यह केक उनके फैंस द्वारा उनके लिए लेकर जाया गया था। एक्टर ने काली पैंट के साथ जंग रंग की शर्ट एवं मैचिंग कैप पहनी थी। जिस समय सनी देओल उनके बगल में खड़े हुए, वे बेज पैंट के साथ नीली शर्ट में नजर आए। जैसे ही बॉलीवुड के ही-मैन द्वारा जन्मदिन का केक काटा गया, वैसे ही सनी देओल एवं फैंस ने काफी तालियां बजाई। सबने मिलकर जन्मदिन का गीत गाया। जिसके बाद सनी देओल द्वारा अपने पिता को केक खिला उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस सब के बाद धर्मेंद्र हाथ जोड़कर मीडिया और फैंस को धन्यवाद बोलतो नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ये भी पढ़े- Holiday Special Train: पर्यटकों के लिए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन, 24 दिसंबर से कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर होगी शुरु

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox