होम / Jr. Mehmood: 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित

Jr. Mehmood: 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित

• LAST UPDATED : December 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Jr. Mehmood: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जूनियर महमूद का 67 साल की उम्र में निधन होगया है। हाल ही में उनकी बिगड़ी सेहत की खबर सामने आई थी। जिसके बाद फैंस द्वारा उनकी सलामति की दुआ मांगी गई थी। असल में जूनियर महमूद को स्टेज 4 कैंसर था। जानकारी है कि उनके डॉक्टर ने उनके परिवार को बताया था कि उनके पास केवल 40 दिन शेष बचे है।
महमूद के करीबी दोस्त सलाम काजी द्वारा उनके मौत की खबर की पुष्टि करी है। उनके निधन से कुछ ही दिन पहले जॉनी लीवर ने उनके साथ एक वीडियो शेयर किया था। आपको बतादें कि जूनियर मेहमूद का असल नाम नईम सैय्यद था।

जिसमें उन्होंने उनको अपना दोस्त बताते हुए, फैंस को उनकी बीमारी की जनकारी दी। एक्टर के निधन की खबर फैंस के लिए काफी दुखद थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी कई एक्टरस और टीवी स्टारस से दोस्ती थी। महमूद इस इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से है जिन्होने 5 दशक से ज्यादा इंडस्ट्री में काम नहीं किया।

Jr. Mehmood

Jr. Mehmood

आपको बता दें कि महमूद को अपने 4 स्टेज कैंसर की जानकारी एक महीना पहले मिली थी। परंतु तब तक उनके इलाज के लिए काफी देर हो चुकी थी। उनकी हालत काफी बिगड़ी हुई थी। उन्हें स्टमक कैंसर हुआ था। जूनियर के दोस्त सलाम काजी का कहना है कि उनकी सेहत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी और वे लाइफ स्पोर्ट पर थे। उन्हें महमूद के चले जाने का बहुत दुख है।

रााजेश खन्ना संग उनकी जोड़ी

Jr. Mehmood

Jr. Mehmood

जानकारी के लिए बता दें कि जूनियर महमूद द्वारा अपने करियर में कई फिल्में की गई। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने बहुत से टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। उनके करियर की शुरुआत 1967 में संजीव कुमार की नौनिहाल फिल्म से हुई थी। तब वे केवल 11 साल के थे। उन्होंने संघर्ष, ब्रह्मचारी, दो रास्ते, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, हंगामा, छोटी बहू, दादागिरी जैसी कई फिल्मों में काम किया था। महमूद ने बलराज साहिनी से लेकर सलमान खान तक बहुत से स्टार्स के साथ काम किया है। परंतु उन्होंने सबसे ज्यादा काम राजेश खन्ना और गोविंदा कि फिल्मों में किया था। राजेश खन्ना के साथ की गई उनका फिल्म हाथी मेरे साथी काफी अच्छी चली थी।

ये भी पढ़े- Shimla Winter Carnival: शिमला का पहला विंटर कारर्नीवल, क्रिसमस-न्यू ईयर पर…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox