होम / Kangana Ranaut: कंगना ने दिया राजनीति में आने का संकेत, हिमाचल में है पुश्तैनी घर

Kangana Ranaut: कंगना ने दिया राजनीति में आने का संकेत, हिमाचल में है पुश्तैनी घर

• LAST UPDATED : November 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Kangana Ranaut: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने लोकसभा चुनाव लड़ने का बयान दिया था। जिससे हिमाचल के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मंडी  के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर है। साथ ही नया घर मनाली हलके में है।

जयराम ठाकुर हैं दमदार उम्मीदवार

बता दें कि कंगना का नया घर मंडी में है। लेकिन मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दमदार प्रत्याशी माने जाते है। लेकिन कोई समर्थक उनसे यह चुनाव नहीं लड़वाना चाहते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा होता है तो वह दिल्ली में ज्यादा व्यस्तता के कारण प्रदेश की राजनीति में ज्यादा दखल नहीं दे पाएंगे। कंगना रणौत अगर सचमुच लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उनके पास प्रदेश और मुंबई दोनों ही जगहों से चुनाव लड़ने का ऑप्शन है।

राजनीति में करेंगी ऐंट्री

बता दें कि अक्तूबर 2022 में कंगना रणौत ने शिमला में एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी और हिमाचल के लोग चाहेंगे कि वह मंडी सीट से चुनाव लड़े तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेंगी। फिल्म तेजस के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण की शरण में द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया। उन्होनें कहा अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox