Categories: मनोरंजन

Pooja Bhatt Birthday: जाने क्यों अभिनेत्री का हुआ था तलाक

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Pooja Bhatt Birthday अभिनेत्री पूजा भट्ट आज 24 फरवरी को अपना 50वां जन्म दिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पूजा ने अच्छा खासा नाम कमाया है। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरूआत ‘डैडी’ से की थी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस आफ ईयर का अवॉर्ड भी मिला। एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने पिता महेश भट्ट के साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। आपको बता दे, अभिनेत्री ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था।

पूजा भट्ट की जिंदगी शुरू से ही विवादों से घिरी रही है। पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। उनकी मां का असली नाम लॉरेन ब्राइट था। पूजा भट्ट का एक भाई राहुल भट्ट हैं। Pooja Bhatt Birthday महेश भट्ट और किरण की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों बाद में अलग हो गए थे। जिसके बाद महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी की। महेश और सोनी की बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट दोनों के रिश्तें काफी अच्छे हैं।

अभिनेत्री की पहली शादी क्यों टूटी

पूजा की लव लाइफ की बात करें तो पूजा अभिनेता रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों कई साल तक लिव-इन में रहें पर बाद में दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए। जिसके कारण दोनों अलग हो गए। वहीं पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। दोनों की शादी 11 साल तक ही चल सकी। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। (Pooja Bhatt Birthday)

शराब पीने की है शौकीन

यह भी कहा जाता है कि 16 साल की उम्र में ही पूजा शराब पीने लगी थी। उन्हें शराब की लत लग गई थी। साल 2016 में पूजा ने शराब को छोड़ने की कसम खा ली। शराब छोड़ने की बात को उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर रखा था। कहा जाता है कि पूजा ने अपने एक दोस्त को खोने के बाद शराब पीना शुरू किया था लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने शराब को छोड़ दिया।

फ़िल्मी सफर (Pooja Bhatt Birthday)

सड़क, जानम, गुनहगार, हम दोनों, चाहत, तमन्ना, बॉर्डर, जख्म जैसी कई फिल्मों में पूजा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वहीं उन्होंने 49 साल की उम्र में वेबसीरीज बॉम्बे बेगम से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पाप’ से उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था।

Read More : Saroj Khan Slapped Shahrukh Khan

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago