होम / Baner Khad Rescue: बनेर खड्ड में फंसे थे पर्यटक, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

Baner Khad Rescue: बनेर खड्ड में फंसे थे पर्यटक, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

• LAST UPDATED : July 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Baner Khad Rescue: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बनैर खड्ड में आज सुबह छह पर्यटक नहाने के लिए उतर गए। महाराष्ट्र के लोनावाला से आए ये पर्यटक लगभग सुबह 9 बजे बनैर खड्ड पहुंचे थे। अचानक खड्ड का जल स्तर बढ़ गया, जिससे सभी पर्यटक खड्ड के बीच फंस गए।

पर्यटकों की जान जोखिम में!

पर्यटकों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतरने का फैसला किया। लेकिन, ऊंचे पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे वे घबरा गए और बाहर नहीं आ सके। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। कांगड़ा जिले में बीती रात से भारी बारिश हो रही है, जिससे बनैर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। जिले में 75.6 MM बारिश दर्ज की गई है। धर्मशाला, पालमपुर और मैक्लोडगंज जैसे इलाकों में भी बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है।

सरकारी अपील और पर्यटकों की लापरवाही

हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार लोगों को नदियों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी दे रही है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक इन निर्देशों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऊंचे पहाड़ों पर बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जो पर्यटकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने कांगड़ा समेत हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले छह दिनों तक राज्य में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदियों और अन्य जल स्रोतों के पास सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील की है।

Read More: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox