होम / Himachal News: ‘चुनाव के नाम पर ठेकेदारों से वसूली कर रही कांग्रेस’, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप

Himachal News: ‘चुनाव के नाम पर ठेकेदारों से वसूली कर रही कांग्रेस’, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज) Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उपचुनाव के नाम पर ठेकेदारों से मोटी रकम वसूली जा रही है। भाजपा का समर्थन करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। प्रदेश में सत्ता का भरपूर दुरुपयोग किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि दुकानों पर भाजपा का झंडा लगाने वाले दुकानदारों को भी परेशान किया जा रहा है। पुलिस उनकी दुकानों पर आकर उन्हें धमका रही है।

Also Read: Himachal News: 11वीं क्लास छात्रा ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

सुक्खू सरकार पर जमकर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ठेकेदारों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी परेशान कर रही है। इसके अलावा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी परेशान किया जा रहा है। पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्यों को भी भाजपा को बढ़त मिलने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्हें हर कीमत पर कांग्रेस का समर्थन करने को कहा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरासर गुंडागर्दी है और इस तरह से जनप्रतिनिधियों को डराना गलत है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्टी के नेता घबराए हुए हैं-जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चारों सीटें हारने के बाद कांग्रेस पूरी तरह घबरा गई है। कांग्रेस जानती है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। ऐसे में सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को ही देना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया। विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं और सरकार केवल तानाशाही कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएगी।

Also Read- Himachal News: ढाबे के खाने में निकला मरा चूहा, विभाग ने रद्द किया लाइसेंस

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox