होम / Himachal Pradesh News: ‘सत्ता में आने के बाद सिर्फ कर्ज लेने का किया काम’, जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला

Himachal Pradesh News: ‘सत्ता में आने के बाद सिर्फ कर्ज लेने का किया काम’, जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला

• LAST UPDATED : July 8, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज) Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर आज थम गया। आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा ने अपनी ताकत दिखाई और मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के पक्ष में वोट मांगे। यहां भाजपा के होशियार सिंह का मुकाबला कांग्रेस के कमलेश ठाकुर से है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल अपने लोगों को फायदा पहुंचा रही है। इसी वजह से अपने परिवार और चहेतों को फायदा पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री को जनता ने नकार दिया है।

Also Read- Himachal News: ढाबे के खाने में निकला मरा चूहा, विभाग ने रद्द किया लाइसेंस

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर जमकर साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर जमकर निशाना साधा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारी पनप रहे हैं। प्रदेश में माफिया अपना जाल फैला रहा है और मुख्यमंत्री माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री चुप हैं। जनता उनसे पूछ रही है कि इस चुप्पी के पीछे क्या कारण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन अलग-अलग घोटाले सामने आ रहे हैं और मुख्यमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफिया अपना जाल फैला रहा है और पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। जनता भलीभांति जानती है कि सरकार उन्हें छोड़कर परिवार और मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है।

‘सुक्खू सरकार ने सिर्फ कर्ज लेने का किया काम’

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भ्रष्ट सरकार को नकार दिया है। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों में भी बढ़त नहीं दिला पाए। इससे साफ है कि जनता कांग्रेस की नीति और नीयत के बारे में सब कुछ जानती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, प्रदेश में विकास ठप हो गया है। सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने सिर्फ कर्ज लेने का काम किया है।

Also Read: Himachal News: 11वीं क्लास छात्रा ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox