होम / Ram Mandir Live: रामलला आ गए, श्री राम जन्मभूमी में PM मोदी कर रहे लोगों को संबोधित

Ram Mandir Live: रामलला आ गए, श्री राम जन्मभूमी में PM मोदी कर रहे लोगों को संबोधित

• LAST UPDATED : January 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir Live: आज अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का एतिहासिक समारोह होने जा रहा है। देश भर में इसको लेकर उत्साह जगा हुआ है। अयोध्या भी आज दिवाली जैसी सजी है।

अपने संबोधन में PM मोदी ने क्या कहा 

PM मोदी ने कहा कि प्रभु श्री राम से श्रमा याचना करता हूं। हम इतनी सदियो से काम नही कर रहै। पूरा देश दीपावली मना रहा है। अपने अपने शब्दों मे राम को व्यक्त किया है। राम कथा अग्रिम है। देशवासियों आ्ज ऐतिहासिक समय है। जिनके कार्य और समर्पण से हम ये दिन देख रहे है। अब काल चक्र फिर बदलेगा और शुभ दिशा में बढेगा। सागर से सरयु तक हर जगह राम नाम का उतसव है। उस कालखंड में अलगाव सिर्फ 14 साल तक रहा…इस दौर में अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों साल का अलगाव सहा है. हमारी कई पीढ़ियों ने ये अलगाव झेला है.” ।”

राम के लिए सरयु तक यात्रा की है। हम युग में लोगों ने राम को जिया है। राम भारत की आंतमा से जूडे हुए है। प्रभु श्री राम याचना से करता हूं। राम आग नही है, राम ऊर्जा है। राम भारत का चिंतन, राम भारत की नीति है। अयोध्या राम मंदिर में विराजमान हुए। सभी राम भक्तों को राम-राम। हमारे प्रभु राम आ गए है। अब हमारे रामलला टेंट में नही रहेंगे। हमारी कई पीढियों ने राम वियोग को सहा है। न्यायपालिका ने न्याय की लाज रख ली। ये राष्ट चेतना का मंदिर है। हम सदियों तक ये कार्य नही कर पाए। राम भारत का चिंतन भी, राम प्रभाव है, राम प्रवाह है। राम 10 हजार वर्षों के लिए प्रतिष्ठित हुए है।

22/01/2024 19:50

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘राम ज्योति’ जलाई।

22/01/2024 19:45

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के अवसर पर दिल्ली में अपने आवास पर ‘राम ज्योति’ जलाते हुए तस्वीरें साझा कीं।

22/01/2024 18:40

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद अयोध्या के सरयू घाट पर ‘संध्या आरती’ की जा रही है।

22/01/2024 18:32

‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद अयोध्या राम मंदिर को खूबसूरती से रोशन किया गया।

22/01/2024 18:05

अभिनेता रजनीकांत आज अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था और मैं बहुत भाग्यशाली हूं। निश्चित रूप से हर साल अयोध्या आऊंगा।”

22/01/2024 15:24

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में भाग लिया, कहा “…हम भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे समारोह के गवाह बने।

 

22/01/2024 15:20

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम में भगवान शिव के समक्ष पूजा-अर्चना की।

 

22/01/2024 15:13

राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद साधुओं ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया।

 

22/01/2024 15:00

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मौजूद अभिनेता अमिताभ बच्चन का स्वागत किया।

22/01/2024 14:56

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

22/01/2024 14:53

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है, “…उस कालखंड में अलगाव केवल 14 साल तक चला…इस दौर में अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का अलगाव सहा है. हमारी कई पीढ़ियों ने इस अलगाव को झेला है” …”

22/01/2024 14:50
पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं, “…भगवान राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई दशकों तक चली। मैं न्याय करने के लिए भारत की न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं…
22/01/2024 14:46

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है, “मैं आज भगवान श्री राम से भी क्षमा मांगता हूं. हमारे प्रयास, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रही होगी जो हम इतनी शताब्दियों तक ये काम नहीं कर पाए. आज वो काम पूरा हो गया है.” मेरा मानना ​​है कि भगवान श्री…

 

22/01/2024 14:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद लोगों को संबोधित किया।

22/01/2024 13:50

पीएम मोदी ने तोड़ा अपना व्रत


22/01/2024 13:40

पीएम मोदी ने अतिथियों को झुककर किया प्राणाम

पीएम मोदी ने राम मंदिर में आए सभी अतिथिगणों के् झुककर प्रणान किया।

PM Modi

PM Modi


22/01/2024 13:30

पीएम मोदी ने साधुओं से लिया आशीर्वाद

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘साधुओं’ से आशीर्वाद लिया।


22/01/2024 13:25

पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘दंडवत प्रणाम’ किया।


22/01/2024 12:58

पीएम मोदी ने राम लला को लगाया भोग


22/01/2024 12:43

सेना ने हेलिकोप्टर से बरसाए फूल

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राम लला की मूर्ति का अनावरण होने पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की।


22/01/2024 12:40

रामलला की मूर्ती की पहली झलक

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति के पहली झलक।


22/01/2024 12:28

पीएम मोदी ने शुरु की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूजा शुरु कर दी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।


22/01/2024 11:49

पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भ ग्रह में पहुंच चुके हैं।


22/01/2024 11:49

पीएम मोदी राम मंदिर पहुंच चुके हैं।


22/01/2024 10:40

अयोध्या पहुंच गए पीएम मोदी।


22/01/2024 10:26

विवेक ओबेरॉय भी पहुंचे अयोध्या

अभिनेता विवेक ओबेरॉय और गायक सोनू निगम प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। विवेक ओबेरॉय कहते हैं, “यह जादुई है, शानदार है। मैंने इसकी बहुत सारी तस्वीरें देखी हैं। लेकिन जब आप इसे अपनी आंखों के सामने देखते हैं तो ऐसा लगता है कि आप कुछ जादुई देख रहे हैं।”


22/01/2024 10:24

अयोध्या पहुंचे बिग बी

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।


22/01/2024 10:20

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या बोली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, “राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पाकर मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं। मुझे लगता है कि आज देश और दुनिया के लोग जो श्री राम में मानते हैं उन्हें अपने जीवन के सबसे ज्यादा खुशी के पलों की अनुभूति हो रही होगी।”


22/01/2024 10:16:02

अयोध्या पहुंची साइना नेहवाल

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शीर्ष शटलर साइना नेहवाल कहती हैं, “मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं।” मैं अपनी ख़ुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”

 


22/01/2024 10:12

अयोध्या पहुंचे राम चरण

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे।


22/01/2024 10:02

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पहुंचे सीएम योगी।


22/01/2024,  09:53

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे अयोध्या

RSS प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंच चुके हैं। देवकीनंदन ठाकुर भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।


22/01/2024,  09:45

अयोध्या के लिए रवाना होने वाले हैं PM 

पीएम मोदी जल्द ही अयोध्या के लिए रवाना होने वाले है। पीएम पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। जहां से वे अयोध्या के लिए रवाना होंगे।


22/01/2024,  09:39

सज गया राम मंदिर

श्री राम जन्मभूमि मंदिर आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। राममंदिर बिल्कुल दुल्हन सा सजा नजर आ रहा है।


22/01/2024,  09:10

देश विदेश के लोग मिलकर बना रहे जश्न

राम जन्मभूमि स्थापना समिति, त्रिनिदाद और टोबैगो ने राम मंदिर के विदेशी मित्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मिलकर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जश्न मनाया।


22/01/2024,  09:02

फूल बरसाएंगे आर्मी के हेलीकॉप्टर

सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में आरती के दौरान फूल बरसाएंगे।


22/01/2024,  08:10

अमेरिका में भी राम का गुणगान

यूएसए में रहने वाले भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिनेसोटा के हिंदू मंदिर में राम भजन गाए।


22/01/2024,  07:50

जल्द शुरु होगी पूजा

जल्द शुरु होगी पूजा। प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर में पूजा जल्द ही आरंभ होने जा रही है।


राम मंदिर उद्घाटन से पहले पूजा

आज स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिनास, मूर्ति का 114  कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासादपरिक्रमा, शय्याधिनास, तत्त्वन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहृति होम, रात्रिजागरण, सायंपूजन एवं आरती हुई।


22/01/2024,  07:38

अयोध्या में सभी धर्म निवास करते हैं

अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी कहते हैं, “अयोध्या शहर में सभी धर्मों के सभी देवता निवास करते हैं। आज प्राणप्रतिष्ठा होने जा रही है। यह मंदिर की शुरुआत है…”


22/01/2024,  07:06

कलाकारों ने किया लोक नृत्य

आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।


22/01/2024, 06:49

दुल्हन सा सजा सीएम सुक्खु का घर

अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आधिकारिक आवास जगमगा उठा। प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम का घर किसी दुल्हन सा सज उठा।


22/01/2024,  06:45

टाइम्स स्क्वायर में बटें लड्डू

अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज टाइम्स स्क्वायर पर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों द्वारा लड्डू बांटे गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)

ये भी पढ़ें-Himachal News: हिमाचल सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 22…

Ram Mandir: राम-मंदिर उद्घाटन के दिन Online बनें ऐतिहासिक पल का हिस्सा, जानिए कैसे

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox