होम / Winter Breaks: पंजाब में बढ़ती ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टी..24 से 31 दिसंबर तक रहेंगे बंद

Winter Breaks: पंजाब में बढ़ती ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टी..24 से 31 दिसंबर तक रहेंगे बंद

• LAST UPDATED : December 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Winter Breaks: पंजाब सरकार ने मौसम की बदलती स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक फैले जा रहे ठंडक और कोहरे के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

24 से 31 तक बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश में बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टियां करने का फैसला लिया है। पंजाब में सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों की 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टी करने के आदेश दिए गए हैं।

पहले समय में किए थे बदलाव

शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। बता दें, इसी महीने पंजाब शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया था।

जारी हुए आदेश

शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 24 से 31 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली हैं।

Winter Breaks

Winter Breaks

ये भी पढ़ें-WFI Case: साक्षी मालिक के संन्यास पर हताश हुए बॉक्सर विजेंदर…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox