होम / Weather जनवरी में वर्षा का टूटा 10 वर्षों का रिकार्ड

Weather जनवरी में वर्षा का टूटा 10 वर्षों का रिकार्ड

• LAST UPDATED : January 31, 2022

Weather जनवरी में वर्षा का टूटा 10 वर्षों का रिकार्ड

  • जनवरी में हुई भारी बर्फबारी, बारिश भी हुई झमाझम

इंडिया न्यूज, शिमला :

Weather : हिमाचल प्रदेश में जनवरी का महीना खूब बरसा है। इस दौरान मानसून की तर्ज पर खूब बादल बरसे हैं। जनवरी माह की बारिश ने 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

बीते 10 सालों में इतनी अधिक बारिश हिमाचल में कभी नहीं हुई। वहीं, इस जनवरी माह में बारिश व बर्फबारी की वजह से प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी, 2022 में राज्य में औसतन 173.2 मिमी बारिश हुई जोकि सामान्य से 93 फीसदी अधिक है। इससे पहले वर्ष 2017 में 157.6 मिमी बारिश हुई थी।

बीते वर्ष 2021 में 37.6 मिमी बारिश हुई। सबसे कम महज 9 मिमी बारिश वर्ष 2018 में रिकार्ड हुई थी। वर्ष 2020 में 124.5 मिमी, वर्ष 2019 में 86.1 मिमी, वर्ष 2016 में 18.7 मिमी, वर्ष 2015 में 67.2 मिमी, वर्ष 2014 में 66.3 मिमी, वर्ष 2013 में 75.6 मिमी और वर्ष 2012 में 121.9 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।

1 दशक में सिर्फ 2 मर्तबा वर्ष 2017 व 2022 में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है, जबकि वर्ष 2016 और वर्ष 2019 में नाममात्र बारिश हुई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में सामने आया है कि जनवरी माह के दौरान 3 बार पश्चिमी विक्षोभ ने हिमाचल प्रदेश को प्रभावित किया। इसमें 2 बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में व्यापक बारिश-बर्फबारी का दौर चला।

पहला पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी को सक्रिय हुआ था। 7 से 10 जनवरी को दोबारा सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर भारी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद 22 से 24 जनवरी तक फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक बारिश हुई।

जनवरी में अधिकतम तापमान 2 जनवरी को ऊना में 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 जनवरी को केलांग में -16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला जिले के खड़ापत्थर में 24 जनवरी को सर्वाधिक 79.8 सेंमी बर्फबारी हुई। वहीं, सिरमौर जिले के नाहन में 10 जनवरी को सबसे ज्यादा 76.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में 9 दिन बर्फबारी और 8 दिन बारिश का दौर चला। शिमला शहर में भारी बर्फबारी के 2 स्पैल हुए। इस दौरान करीब 2 फीट से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई। भारी बर्फ गिरने से शिमला सहित पर्वतीय जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

हिमाचल में 2 से 4 फरवरी तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर (Weather)

हिमाचल प्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में समूचा प्रदेश शीतलहर की जबरदस्त चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग ने 2 से 4 फरवरी तक राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

2 व 3 फरवरी को मैदानी भागों में बारिश, बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है। इसे लेकर हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना सहित कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने सोमवार को बताया कि पहली फरवरी को मौसम साफ रहेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 2 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा।

2 से 4 फरवरी तक मैदानी भागों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर चल सकता है। 2 व 3 फरवरी को मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने की भी आशंका है। ऐसे में बर्फ जमा होने से सड़कों पर अवरोध और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है। लिहाजा लोगों व पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। Weather

Read More : Vandana Yogi Statement बच्चों को बाल श्रम के प्रति बाध्य किया तो होगी दंडात्मक कार्रवाई

Read More : Weather Department Alert : 2-3 फरवरी को वर्षा व बर्फबारी का येलो अलर्ट

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox