Sunday, May 19, 2024
HomeचंबाChamba News: अब घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत,...

Chamba News: अब घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत, किलाड़ से चंबा की बस सेवा हुई शुरू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chamba News, Himachal: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पांगी घाटी की 21 पंचायतों के लोगों को अब नहीं करना पड़ेगा महंगा सफर। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल की तीन सीमाएं लांघ कर टैक्सी में चंबा तक आने से मिलेगी राहत। प्रशासन द्वारा किलाड़ से चंबा के लिए सरकारी बस को हरी झंडी दिखा सोमवार को किया गया रवाना। अब यह बस रोजाना चंबा से पांगी तथा पांगी से चंबा के लिए चलेगी। जिससे लोग कम किराए में पांगी से चंबा के लिए आना जाना कर सकेंगे।

एक सवारी के लगते थे 1000 रुपए 

टैक्सी में एक सवारी के 1000 रुपए लगते थे, वहीं अब इन सरकारी बसों में लोग प्रति सवारी को 50 प्रतिशत ही देना होगा। नागरिक उपमंडल अधिकारी पांगी रमन घरसंगी द्वारा सरकारी बस को किलाड़ से चंबा के लिए रवाना किया गया। उससे पहले पूजा-अर्चना कर भगवान का आर्शीवाद भी लिया गया। इस अवसर पर चालक और परिचालक को भी सम्मानित किया गया। पहले यह बस सेवा जुलाई महीने में शुरू होनी थी। खराब मौसम की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब मौसम साफ होने पर प्रशासन ने बस को सुचारू किया है।

ये भी पढ़े- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular