Monday, May 20, 2024
HomeचंबाChamba News: हिमाचल में बारिश का येलो अर्ल्ट जारी, चट्टान में फंसा...

Chamba News: हिमाचल में बारिश का येलो अर्ल्ट जारी, चट्टान में फंसा हुआ तीन दिन बाद मिला खड्ड में बहे किशेर का शव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chamba News, Himachal: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सारना के पास खड्ड में 14 वर्षीय लापता किशोर का शव चट्टान में फंसा मिला है। मंगलवार शाम को नहाते उतरा किशोर कलम खड्ड में बह गया था। किशोर की तलाश में ग्रामीणों और पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा।
ड्रोन भी उड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोर का शव घटनास्थल से करीब ढाई किमी दूर मिला है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आज मौसम साफ कल से भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 अगस्त तक दोबारा प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बुधवार को राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा।

ये भी पढ़े-  हिमाचल में मानसून की लहर ने मचाई भयंकर तबाही, करीबन 70 लोंगो की मौत, 780 से ज्यादा लोगों की बचाई जान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular