Sunday, May 19, 2024
HomeचंबाChit Fund Fraud: पांच साल पहले खुली निजी कंपनी हुई बंद, लोंगो...

Chit Fund Fraud: पांच साल पहले खुली निजी कंपनी हुई बंद, लोंगो के डेढ़ करोड़ लेकर फरार, 12 प्रतिशत ब्याज का किया था वादा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chit Fund Fraud, Himachal:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तेलका में पांच साल पहले खुली एक निजी कंपनी चिटफंड हुई बंद। यह कंपनी करीबन डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हुई है। इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने कमसकम डेढ़ करोड़ रुपए जमा करवाए थे। प्रभावितों द्वारा कहा गया कि शाखा खुलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही से लेनदेन कर रहे थे। परंतु अब काफि लंबे समय से शाखा बंद चल पड़ी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी तेलका में देने के साथ ही शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस जांच भी शुरू हो चुकी है।

जमा राशि पर 12 प्रतिशत का ब्याज दर देने का किया था वादा

प्रभावितों ने आरोप लगाया है कि तेलका में पांच वर्ष पहले खुली इस निजी कंपनी की शाखा के कर्मचारियों द्वारा लोगों से लुभावने वादे किए गए थे। उन्होंने जमा राशि पर ब्याज की दर 12 प्रतिशत देने की बात बोली थी। स्थानीय तथा जिला मुख्यालय के कर्मचारियों के कंपनी कार्यालय में तैनात होने से लोगों ने विश्वास में आकर एफडी और आरडी के तौर पर राशि जमा करवा दी। कहा जा रहा है कि शाखा खुलने के तीन-चार साल तक लोगों के साथ लेनदेन सही चलता रहा। अब शाखा बंद हो चुकी है।

लोंगो के पैसे ले हुई फरार

जमा राशि को वापस किए बिना कंपनी को बंद कर कर्मचारी फरार हो गए हैं। प्रभावितों ने तेलका थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदक अब कंपनी पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

यह भी पढ़े-  Lok Adalat: 9 सितंबर को लगेगी हिमाचल में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों पर होगी बात

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular