होम / Chandigarh: I.N.D.I.A गठबंधन ने चखी हार, जानें कहां डगमगाया AAP-कांग्रेस का खेल

Chandigarh: I.N.D.I.A गठबंधन ने चखी हार, जानें कहां डगमगाया AAP-कांग्रेस का खेल

• LAST UPDATED : January 30, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Chandigarh: चंडीगढ़ में हुए मेयर पद के चुनाव में BJP पार्टी को जीत हासिल हुई। इससे पहले ये चुनाव 18 जनवरी को होने वाले थे। परंतु BJP के उम्मीदवार की बिगड़ी तबीयत के कारण इन्हें स्थगित किया गया था। जिसके बाद ये चुनाव आज यानी 30 जनवरी को हुए है। वैसे अगर देखा जाए तो BJP संख्याबल के मुताबि AAP-कांगेरेस से कााफी पीछे थी। लेकिन तब भी 20 पार्षदों वाले गठबंधन को मेयर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वहीं BJP के उम्मीदवार मनोज सोनकर 16 वोट के साथ बाजी बदल कर जीत हासिल कर गए। जिसके बाद वे चंडीगढ़ शहर के अगले मेयर निर्वाचित हो गए। वहीं इस मेयर चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद AAP एवं कांग्रेस के पार्षदों द्वारा हंगामा शुरू किया गया। वोटों का गणित पक्ष में होते हुए भी कांग्रेस और AAP के साझा उम्मीदवार को हार ही मिली।

आखिर है क्या चंडीगढ़ नगर निगम का नंबर गेम?

चंडीगढ़ नगर निगम में BJP के 14 पार्षद हैं। संख्याबल के अनुसार से BJP सबसे बड़ी पार्टी है। BJP के बाद 13 पार्षदों के साथ AAP चंडीगढ़ नगर निगम की दूसरी बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के 7 पार्षद हैं। वहीं एक पार्षद शिरोमणि अकाली दल के है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में स्थानीय सांसद को भी वोट डालने का अधिकार है। चंडीगढ़ से BJP की किरण खेर सांसद हैं। किरण खेर को भी जोड़ लें तो BJP की स्ट्रेंथ 15 पहुंचती है जबकि साझा उम्मीदवार उतारने वाली AAP और कांग्रेस की स्ट्रेंथ 20 पार्षदों की है।

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद एवं एक सांसद का वोट है। कुल 36 वोट वाले मेयर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए 19 वोट के आंकड़े तक पहुंचना जरूरी था। BJP के पास उसके अपने पार्षदों, सांसद मिलाकर संख्याबल 15 वोट तक ही पहुंच रहा था। शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद का वोट भी जोड़ लें तो BJP का वोट 16 तक ही पहुंच रहा था। दूसरी तरफ, AAP के 13 और कांग्रेस के सात मिलाकर वोटों का आंकड़ा 20 तक पहुंच जा रहा था। दोनों दलों ने जब हाथ मिलाकर साझा उम्मीदवार उतारा, मेयर चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित मानी जाती रही थी। लेकिन जब नतीजे आए, BJP जीत का परचम लहरा चुकी थी।

कैसे बिगड़ गया कांग्रेस-AAP का गेम?

मेयर चुनने के लिए सभी 35 पार्षदों और सांसद किरण खेर ने वोट डाले। वोटिंग के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। BJP उम्मीदवार के पक्ष में 16 वोट पड़े थे। शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद का वोट जोड़कर इतना ही पहुंच रहा था। वहीं, कांग्रेस और AAP के साझा उम्मीदवार के पक्ष में 20 वोट पड़े थे जितने थे।

अब हुआ ये कि कांग्रे-AAP उम्मीदवार के पक्ष में पड़े 20 में से आठ वोट रिजेक्ट हो गए। AAP और कांग्रेस के वोट 13 प्लस 7 यानी 20 से 8 वोट रिजेक्ट होने की वजह से माइनस हो गए। इसके बाद दोनों दलों के साझा उम्मीदवार को मिले वैलिड वोट 12 ही बचे। कांग्रेस और AAP के उम्मीदवार के 12 वैलिड वोट के मुकाबले BJP उम्मीदवार मनोज सोनकर के पक्ष में 16 वोट थे। वोटों की गिनती के बाद BJP उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया।

AAP देगी कोर्ट में दस्तक

AAP द्वारा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया। उनका कहना है कि वे कोर्ट जाएंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा गया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन-दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वह बेहद चिंताजनक है। उनका कहना है कि एक मेयर के चुनाव में ये लोग जब इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद प्रेमलता द्वारा हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़े- Chandigarh News: चंडीगढ़ के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, मौके पर…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox