होम / Corona Update: कोरोना एक बार फिर बना खतरा, जानें कितने नए केस आए सामने और कितनों की हुई मौत?

Corona Update: कोरोना एक बार फिर बना खतरा, जानें कितने नए केस आए सामने और कितनों की हुई मौत?

• LAST UPDATED : December 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Corona Update: भारत में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो भारत में पिछले 24 घंटों में 656 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 23 दिसंबर 2023 के सामने आए डाटा में 752 कैसेस पाए गए थे। ये नंबर 21 मई 2023 के बाद अब तक का सबसे अधिक नंबर था।
वहीं, इस समय देश में कोरोना के कुल 4,000 मामले सामने आ चुके हैं। सामने आए डाटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। वहीं अब तक मरने वालों की कुल संख्या 5,33,333 दिन के पास पहुंची है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना एक बार फिर से खतरा बन हम सब पर मंडरा रहा है। देश भर में इसे लेकर गाइडलाइंस जारी की जा रही है। इस बार कोरोना ने दक्षिण भारत से दस्तक देना शुरू किया। उसके बाद अभी ये धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को दिए गए ताजा अपडेट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 656 कोविड-19 के नए केसेस दर्ज किए गए हैं।

देश के कई राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं गोवा कॉविड के नए वेरिएंट की चपेट में आ चुके हैं। गोवा में समाचार एजेंसी को एक शिव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया ओके करोड़ों के स्थान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पाया जा रहा है परंतु यह सब पुराने केसेस हैं जो अब दोबारा सक्रिय नहीं है। आपको बता दे की 8 दिसंबर को ऐसा पहला मामला केरल में पाया गया था। जिसके बाद केंद्रीय द्वारा राज्यों के सतर्क रहने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़े- WFI: पहलवानों के बीच चल रही कुश्ती में सरकार का बड़ा…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox