होम / Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 करोड़ की संपत्ति सीज

Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 करोड़ की संपत्ति सीज

• LAST UPDATED : October 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Cryptocurrency Fraud: हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। SIT की टीम ने आरोपियों के पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर दिया है। बता दें कि सुभाष, सुखदेव, हेमराज और अन्य आरोपियों की संपत्तियं सीज की जाएंगी। पुलिस ने पहले ही एक करोड़ की संपत्ति सीज कर चुकी है।

ढाई लाख आईडी से हुआ ट्रांजेक्शन

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है जानकारी के मुताबिक एक लाख लोगों की ढाई लाख आईडी से ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों की संपत्तियों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस राजस्व विभाग और आयकर विभाग से जानकारी जुटा रही है। एसआईटी की टीम जल्द ही बाकी चार आरोपियों को गिरफ्तार करने को तैयारी में है।

एक आरोपी दुबई में छिपा

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इन आरोपियों का नाम सुभाष और अभिषेक है। एसआईटी ने दावा किया है कि आरोपी जहां भी छिपे होंगे, उन्हें पकड़कर हिमाचल लाया जाएगा। बता दें कि सुभाष की दुबई में छिपे होने की जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय से इस बारे में लिखित विचार विमर्श पुलिस कर रही है। इस मामले में अब तक 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox