India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पति ने डंडों से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। कि इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात इस घटना को अंजाम दिया गया, और सोमवार को SFSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को रात करीब 1 बजे घटना की सूचना मिली, और सुबह 5:00 बजे तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था। मृतक महिला की छोटी बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
Read More: Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल
गुस्से में आकर पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के वक्त मृतक महिला की बहन भी घर में मौजूद थी। जब बच्चों और बहन ने सुबह दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। जब अंदर जाकर देखा तो महिला का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। परिवार उसे अस्पताल लेकर भागा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने 4 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, और लोग इस निर्मम हत्या से सदमे में हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Read More: Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…
India News Himachal (इंडिया न्यूज), Rajiv Gandhi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं…