होम / Murder Case: यमुना किनारे मिली युवक की लाश, हालत सुनकर रह जाएंगे दंग

Murder Case: यमुना किनारे मिली युवक की लाश, हालत सुनकर रह जाएंगे दंग

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Murder Case: फरीदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव यमुना किनारे से बरामद हुआ, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की स्थिति काफी बुरी थी। युवक के सिर पर बार-बार चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतरा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई। पुलिस ने जांच -पड़ताल शुरू कर दी है।

Read More: ED Raid: हरियाणा में ED ने की छापेमारी, कांग्रेस MLA की आलीशान कोठी भी निशाने पर

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक परिजनों न बताया की उनका बेटा बुधवार रात से ही गायब था, उन्होंने कई बार उसे फोन करने की भी कोशिश की पर बात नहीं हो पाई जिसके बाद परेशान होकर घरवालों ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस को खबर मिली कि यमुना के पास एक शव पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है और जांच जारी है। युवक के दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read More: HP Politics: विधानसभा उपचुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद मंथन बैठक करेगी BJP

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox