होम / Punjab Crime: पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच झड़प, 2 की मौत

Punjab Crime: पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच झड़प, 2 की मौत

• LAST UPDATED : April 19, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Punjab Crime: पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार शाम को कैदियों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आ रहा है। इस झड़प में 2 कैदियों की मौत हो गई वहीं दो और बुरी तरह से घायल हैं। दोनों कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कैदियों के बीच खूनी झड़प

मामला शुक्रवार की शाम का है। जहां संगरूर जेल में अचानक से एक कोठरी में मौजूद कैदियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में मारपीट करने लगे। दोनों गुटों के बीच झड़प में दो कैदियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। कैदियों के बीच विवाद की खबर मिलने पर पहुंचे जेल सुरक्षा कर्मियों ने दोनों घायल कैदियों को गंभीर हालत में पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया।

2 कैदियों की मौत, 2 घायल

बताया जा रहा है कि कैदियों के एक गुट ने कटर से हमला कर दिया था। मृतक कैदियों की पहचान हर्ष और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। वहीं गगनदीप सिंह और शाहबाज बुरी तरह घायल हो गए। कैदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष की जानकारी जेल प्रशासन को काफी देर बाद मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, दो कैदियों की मौत हो चुकी थी। जेल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox