होम / MC Shimla Election: अनुराग ठाकुर के नगर निगम (MC Shimla Election) शिमला चुनाव में प्रचार से बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित

MC Shimla Election: अनुराग ठाकुर के नगर निगम (MC Shimla Election) शिमला चुनाव में प्रचार से बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India news: (इंडिया न्यूज़), MC Shimla Election, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव (MC Shimla Election) के लिए प्रचार में तेजी देखी जा रही है। नगर निगम शिमला के लिए दो मई को चुनाव होने हैं। विधानसभा में मिली हार के बाद पार्टी के कार्यकर्ता में उत्साह की कमी नजर आ रही थी। प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एक के बाद एक रोड शो किया साथ ही नुक्काड़ सभाओं को भी संबोधित किया। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।

प्रदेश में चार महीने पहले ही सत्ता परिवर्तन हुआ है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी के मुकाबले काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता वार्डों में जाकर पार्षदों को सरकार के साथ चलने की अपील कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्षद बिना सरकार के सहयोग के काम नहीं कर सकते हैं।

रोड शो को मिला लोगों का समर्थन

नगर निगम शिमला चुनाव के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता चुनाव को जीतने के लिए प्रचार करने में पूरी ताकत लगा दिए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को चुनाव प्रचार के लिए उतारी है। पार्टी का ये कदम काफी हद तक सही साबित होता दिख रहा है। रोड शो को शिमला के सीटीओ चौक से शेरे पंजाब तक निकाला गया। इस रोड शो में पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई साथ ही शहर के लोगों को भी समर्थन मिला।

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) हिमाचल की जनता के दिल में बनाई है जगह

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरकर सामने आएं हैं। अनुराग ठाकुर पहले सांसद चुने गए फिर मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के पद पर हैं। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। प्रदेश में एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो अनुराग ठाकुर को भविष्य में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है। ऐसे में ठाकुर के रोड शो ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भर दिया है।

इसे भी पढ़े- ABVP: एबीवीपी (ABVP) ने Shimla के चिखर स्कूल में भोजन बनाने वाली महिला के साथ जातीय भेदभाव को बताया शर्मनाक

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox