होम / By Election Result: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में 2 सीट, भाजपा की झोली में मात्र 1 सीट

By Election Result: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में 2 सीट, भाजपा की झोली में मात्र 1 सीट

• LAST UPDATED : July 13, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), By Election Result: हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसके नतीजे आज 13 जुलाई की मतगणना के बाद आ गए हैं। कांग्रेस को इस उपचुनाव के नतीजे में जीत का ताज हासिल हुआ है। तीन सीटों के उपचुनाव में से दो पर कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं भाजपा के हिस्से में विधानसभा की एक सीट आई है। सीएम सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को देहरा सीट पर 9399 वोटों से जीत मिली है।

देहर से सीएम की पत्नी की जीत

हिमाचल की देहरा सीट से सीएम सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 वोटों से हरा दिया है। इस जीत पर कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मैं इस जीत का पूरा श्रेय जनता को दूंगी क्योंकि उन्होंने हमारा साथ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देहरा के लोगों के प्रति मेरी जिम्मेदारी है।

सीएम सुक्खू ने कमलेश ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि देहरा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिलने पर हार्दिक बधाई साथ ही मतदाताओं का आभार। कांग्रेस सरकार ‘डेवलप देहरा’ के सपने को साकार करेगी। आपको बता दें कि देहरा सीट पर कांग्रेस की जीत 25 सालों के बाद हुई है।

Also Read:-Punjab Crime: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 कीलो अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

नालागढ़ सीट पर भी कांग्रेस

नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने 8,990 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। नालगढ़ सीट पर कांग्रेस से हरदीप सिंह बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, इंडिपेंडेंट गुरनाम सिंह और स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा आमने सामने थे। इस सीट पर भाजपा को 25,618 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को सबसे ज्यादा 34,608 वोट मिले हैं। जनता ने 8,990 वोटों के अंतर से यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी है।

Also Read:-Health News: डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके, मच्छर रहेंगे कोसो दूर

भाजपा की झोली में एक सीट

हमीरपुर विधानसभा सीट एकमात्र ऐसी सीट है जिस पर भाजपा की जीत हुई है। इस सीट पर भाजपा की जीत 1571 मतों के अंतर से हुई है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को कुल 27,041 वोट मिले है। इस सीट से कांग्रेस की ओर से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा मैदान में थे, जिसे 25,470 वोट मिले है। भाजपा के आशीष शर्मा की जीत के बाद हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में दिखे और आशीष शर्मा के समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

Also Read:-Himachal Weather: 5 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी यह सलाह

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox