होम / Himachal CM: मुख्यमंत्री पद पर घमासन, आज 4 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री का नाम का होगा ऐलान?

Himachal CM: मुख्यमंत्री पद पर घमासन, आज 4 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री का नाम का होगा ऐलान?

• LAST UPDATED : December 10, 2022

Himachal CM: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। जिसके चलते अब हिमाचल से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि अब शिमला के विधानसभा भवन में शाम 4 बजे एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक होगी।

सुत्रों के हवाले से पता चला है कि, इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाऐग। साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि, मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद 2 से 3 दिनों के अंदर शपथग्रहण भी होगा।

यह भी पढे: Himachal CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? हाईकमान तय करेगी मुख्यमंत्री का नाम

Himachal CM: सुक्खू को मिल रहा सबसे ज्यादा समर्थन!

हिमाचल प्रदेश में नए सीएम को लेकर हलचल जारी है। एक और बड़ी खबर सामने आई है कि शिमला में पर्यवेक्षकों की बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रतिभा सिंह और सुक्खू मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक बीते देर रात हुई मीटिंग में 14-15 विधायको ने सुक्खू का समर्थन किया। जबकि 12-13 विधायकों ने मुकेश अग्निहोत्री का समर्थन किया और प्रतिभा सिंह का समर्थन सिर्फ 5 विधायकों ने किया।

यह भी पढे: HP Election Result 2022: कांग्रेस में CM पद के कई दावेदार,…जाने कौन- कौन हेै दौड़ में शामिल?

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox