होम / HP Shiva Project: हिमाचल में बनने वाली 162 सिचांई योजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई शुरु

HP Shiva Project: हिमाचल में बनने वाली 162 सिचांई योजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई शुरु

• LAST UPDATED : September 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), HP Shiva Project, Himachal: प्रदेश में 162 सिंचाई योजनाओं का निर्माण शीघ्र की किया जाएगा। यह सिंचाई योजनाएं एचपी शिवा मुख्य प्रोजेक्ट के तहत बनाई जाएंगी। इन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इन योजनाओं के तहत 28 विकास खंडों को कवर किया जाएगा। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगडा, मंडी, सोलन, सिरमौर तथा ऊना में यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत चार हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इन सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्य पर 219 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। किसानों की भूमि पर संतरा, अमरूद, अनार, लीची, आम, प्लम, पिकननट, जापानी फल आदि फलों का रोपण किया जाएगा।

पांच वर्ष 2028 तक चलेगा प्रोजेक्ट 

डेढ़ वर्ष के भीतर सभी 162 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत पहले ही किस क्षेत्र में कब और कितने पौधे लगाए जाने हैं यह निर्धारित किया जा चुका है। इसके आधार पर उन क्षेत्रों में सिंचाई योजनाओं का निर्माण पहले किया जाएगा। शेष बचे दो हजार हेक्टेयर भूमि की पहचान की प्रक्रिया जारी है। 1292 करोड़ रुपये का एचपी शिवा प्रोजेक्ट पांच वर्ष 2028 तक चलेगा। जिला बिलासपुर में चार ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां 25 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। हमीरपुर जिला में छह ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 34 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। कांगड़ा जिला में सात ब्लॉक बनाए हैं जिसमें 32 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। मंडी जिला में छह ब्लॉक बनाए गए हैं जिसमें 37 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी।

13 सिंचाई योजनाओं का होगा निमार्ण

सिरमौर जिला में दो ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 14 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। सोलन जिला में दो ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 13 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। जिला ऊना में एक ब्लॉक बनाया गया है जिसमें सात सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। एचपी शिवा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। यह वर्ष 2028 तक चलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 162 सिंचाई योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फेंसिंग और अन्य गतिविधियां भी जोरों पर हैं। डेढ़ वर्ष के भीतर इन सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट कुल 1292 करोड़ रुपये का है जो प्रदेश के सात जिलों में संचालित है।- डॉ. देवेंद्र ठाकुर, एचपी शिवा प्रोजेक्ट प्रदेश अधिकारी।

किस जिले में है कितने क्लस्टर

जिला क्लस्टर क्षेत्र (हेक्टयर में)

  • बिलासपुर             37             623.32
  • कांगड़ा             40             1019.04
  • ऊना               12             223.80
  • हमीरपुर            40                593.41
  • सिरमौर            17             208.25
  • मंडी               98             1099.92
  • सोलन             13             232.29
  •  कुल :            257       कुल : 4000 हेक्टेयर

यह भी पढ़े-Traffic Park: प्रदेश के पहले ट्रैफिक पार्क का होगा निमार्ण, चार ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक की भी होगी रचना

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox