होम / Haryana-Punjab Weather: इस बार हरियाणा में मानसून कम एक्टिव, उमस से जनता परेशान

Haryana-Punjab Weather: इस बार हरियाणा में मानसून कम एक्टिव, उमस से जनता परेशान

• LAST UPDATED : July 15, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana-Punjab Weather: हरियाणा पंजाब के मौसम में बदलाव देखे हुए लोगों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मानसून के बाद उमस के बढ़ने से तापमान में भी बढ़त हुई है, जिसके वजह से एक बार फिर गर्मी लोगों को घेर रही है। इस बार मानसून हरियाणा में कमजोर होती दिख रही है जिस वजह से मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून का आधा महीना बीत चुका है पर अभी तक 17 जिलों में काम और केवल 5 जिलों में सामान्य बारिश देखी गई है इसके अलावा केवल 32 फीसदी बारिश दर्ज की गई है।

Read More: Clapping Benefit: सुबह उठकर बस कर लें या काम, फायदे से हो जाएंगे हैरान

कब होगी बारिश?

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून के एक्टिव होने की संभावना कुछ दिनों बाद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी हरियाणा पंजाब में हल्की बारिश ही देखी जाएगी पर एक-दो दिन के अंदर भारी मानसून के आने की संभावना है। विभाग ने कैथल, पानीपत, असंध, करनाल, जींद और घरौंडा में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मानसून एक्टिव दिखेगी। रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक हरियाणा में 117.7 एमएम तक बारिश हो जानी चाहिए थी पर केवल 79.5% ही बारिश दर्ज हुई है।

Read More: Shimla Parking App: पार्किंग की टेंशन हई दूर, अब App से पता चलेगी खाली जगह की लोकेशन

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox