होम / Alaskapox Virus: अलास्का पॉक्स से पहली मौत, जानिए क्या है ये वायरस

Alaskapox Virus: अलास्का पॉक्स से पहली मौत, जानिए क्या है ये वायरस

• LAST UPDATED : February 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Alaskapox Virus: अमेरिका से अलास्कापॉक्स के चलते पहली मौत की खबर सामने आ रही है। ये वायरस ग्लेशियर पिघलने की वजह से बाहर आया है। अब तक इस वायरस की चपेट में कुल 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अलासापॉक्स वायरस ऑर्थोपॉक्स वायरस की कैटेगरी में शामिल है। यह विशेष रूप से छोटे जानवरों, जैसे छछूंदर और वोल में पाया जाता है।

अमेरीका में हुई अलास्का पॉक्स से पहली मौत

अलास्का में स्वास्थ्य अधिकारियों ने नई वायरल बीमारी अलास्कापॉक्स से पहली मौत की पुष्टि की है। एंकोरेज के दक्षिण में केनाई प्रायद्वीप का एक बुजुर्ग की इस वायरस के चलते मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक उस व्यक्ति ने कहा कि उसने हाल ही में यात्रा नहीं की थी और जंगल में अकेला रहता था। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि हो सकता है कि उसे घरेलू बिल्ली से अलास्कापॉक्स हुआ हो।

जानें क्या है अलास्कापॉक्स?

अलास्कापॉक्स एक ऑर्थोपॉक्स वायरस है जिसे अलास्का डिवीजन ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, शुरुआत में 2015 में फेयरबैंक्स क्षेत्र में रहने वाली एक महिला में पाया गया था। जिसके बाद दिसंबर 2023 तक इंसानों के बीच इसके 6 और केस पाए गए। ऑर्थोपॉक्स वायरस के रूप में जाने जाने वाले वायरस के एक वर्ग में अलासापॉक्स वायरस भी शामिल है। अलास्कापॉक्स, काउपॉक्स, मंकीपॉक्स और चेचक के एक ही जीनस से संबंधित है। यह विशेष रूप से छोटे जानवरों, जैसे छछूंदर और वोल में पाया जाता है।

अलास्कापॉक्स के लक्षण क्या हैं?

अलास्कापॉक्स के लक्षणों में बढ़े लिम्फ नोड्स और जोड़ों या मांसपेशियों में परेशानी शामिल हैं। अलास्कापॉक्स से पीड़ित लोगों ने एक या अधिक त्वचा घावों की सूचना दी है। अलास्कापॉक्स से संक्रमित कई लोगों को शुरू में मानना था कि उन्हें मकड़ी या किसी कीड़े ने काट लिया है।

कितना खतरनाक है ये वायरस?

हालांकि वायरस के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का कोई सबूत नहीं है, लेकिन कुछ ऑर्थोपॉक्सवायरस घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकते हैं। खासकर जब घाव के तरल पदार्थ के साथ फटी हुई त्वचा का संपर्क होता है। इसलिए त्वचा के घावों वाले लोगों को संभावित रूप से संक्रमण हो अलास्कापॉक्स द्वारा प्रभावित क्षेत्र को पट्टी से ढककर रखने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Farooq Abdullah: ED ने भेजा फारूक अब्दुल्ला को समन, जानें क्या…

ये भी पढ़ें- Farmers Protest : दिल्ली कूच से पहले किसानों को मनाने की…

SHARE

Tags:

"health update" acip october 2019 meeting acip october 2020 meeting alaska alaskapox alaskapox alert Alaskapox Virus cat centers for disease control and prevention cow pox department of health disease First death due to Alaska pox health health alert health awareness health care system HEALTH NEWS healthtips in southcentral alaska infectious disease monkey pox monkeypox news podcast pandemic public health public health emergency small pox virus virus outbreak zoonotic disease अलास्का अलास्कापॉक्स अलास्कापॉक्स अलर्ट एसआईपी अक्टूबर 2019 बैठक एसआईपी अक्टूबर 2020 बैठक गाय चेचक चेचक ज़ूनोटिक रोग दक्षिण मध्य अलास्का में बिल्ली मंकी पॉक्स मंकीपॉक्स महामारी रोग रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र वायरस वायरस का प्रकोप संक्रामक रोग समाचार पॉडकास्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल स्वास्थ्य स्वास्थ्य अद्यतन स्वास्थ्य चेतावनी स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली स्वास्थ्य युक्तियाँ स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य समाचार
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox