होम / Doctors Vacancy: हिमाचल की सुक्खू सरकार का ऐलान, डॉक्टर्स के 350 पदों पर होगी भर्ती

Doctors Vacancy: हिमाचल की सुक्खू सरकार का ऐलान, डॉक्टर्स के 350 पदों पर होगी भर्ती

• LAST UPDATED : July 6, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज), Doctors Vacancy: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बंपर भर्ती निकालने का ऐलान किया है। प्रदेश में डॉक्टरों के 350 पदों को भरने की तैयारियां की जा रही हैं। सरकार ने कहा है कि रिक्त पदों के भरनें से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 पद रिक्त पड़े हैं। सरकार ने जल्द ही पदों पर भर्ती करने का आदेश दिया और कहा कि योजना से अंतिम लाभार्थी को लाभ मिलना चाहिए।

कैसे होगी भर्ती?

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर के 350 पदों पर भर्ती करेगा। रिक्त पदों की यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा की जाएगी, सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को जल्द ही भर्ती के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। अभी तक यह निर्णय होना बाकी है कि भर्तियां बैच आधारित होंगी या सीधी भर्ती होगी।

Also Read- Himachal News: अदालतों में गुनहगारों का इंतजार करती 1,236 फाइलें, जानें सब कुछ

200 नए पद

फिलहाल प्रदेश में डॉक्टरों के 150 पद खाली पड़े हैं। सरकार ने इन पदों के साथ 200 नए पदों को जल्द ही भरनें के निर्णय लिया है। जिसके बाद कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों के साथ नए पदों को भरने से सरकार का कहना है कि दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर सेवाएं प्रप्त होंगी। पदों के भर्ती के लिए प्रदेश में लगातार बैठकें हो रहीं हैं।

Also Read-पृथ्वी का अंत और मंगल ग्रह पर जंग! अभी कितनी बची हैं बाबा वेंगा की रूह कंपाने वाली भविष्यवाणियां

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox