होम / Health Tips: दही में मिलाकर खाते हैं चीनी तो बदलिए अपनी आदत, कहीं बिगड़ न जाए सेहत

Health Tips: दही में मिलाकर खाते हैं चीनी तो बदलिए अपनी आदत, कहीं बिगड़ न जाए सेहत

• LAST UPDATED : June 21, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Health Tips: लोग अक्सर कुछ नया शुरू करते समय या घर से निकलते समय दही और चीनी से मुंह मीठा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और यात्रा सफल होती है। दही को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कई लोग इसमें चीनी डालकर खाना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा करना ठीक भी है, लेकिन अगर आप हर दिन दही और चीनी खाते हैं, तो इसके कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए हर दिन दही और चीनी खाने से बचना चाहिए।

वजन बढ़ने का खतरा

अगर आप रोजाना दही और चीनी को एक साथ मिलाकर खाते हैं तो शरीर में फैट बढ़ सकता है। दरअसल, चीनी में हाई कैलोरी होती है, जो तेजी से वजन बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें: 52 साल के रिक्शेवाले की 3000 गर्लफ्रेंड! ऐसे फंसाता था लड़कियों को

बढ़ सकती है Diabetes

बहुत ज़्यादा चीनी खाने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ जाता है। दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टोज़ होता है, जो एक तरह की चीनी है।

दिल की हो सकती है बीमारियां

बहुत ज़्यादा चीनी खाने से रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स और अन्य हानिकारक वसा का स्तर बढ़ सकता है। इससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है, इसलिए बेहतर हृदय स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कम मीठा दही खाना ज़रूरी है।

बिगाड़ सकता है पाचन क्रिया

चीनी का अत्यधिक सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट फूलना, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए हर दिन अधिक मात्रा में चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भारतीय लड़कों के लिए पाकिस्तानी लड़कियों का पैगाम

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox