Side Effect Of Curd
India news (इंडिया न्यूज़), Side Effect Of Curd: गर्मियों का मौसम आ चुका है और लोग अपने आपको और पेट को ठंडा रखने के लिए कई तरह का खाना खाने लगते है। जिससे उन्हें पेट में गर्मि महसूस ना हो। ऐसे में दही के सेवन सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि ये हमें काफी फायदा पहुंचता है इसमें प्रोबायोटिक्स होता है जो गट हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं। दूसरी तरफ दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो कि हेल्थ के लिए बेहद अच्छे होते है, लेकिन जरूरत से ज्यादा दही का सेवन करना आप को नुकसान पहुंचा सकता है आइए जानते हैं कैसे-
लैक्टोज इनटॉलरेंस- दही में लैक्टोज पाया जाता है ऐसे में जिन लोगों को लैक्टोज इनटोलरेंस की समस्या होती है, उन्हें इससे दिक्कत हो सकती है। लैक्टोज एक तरह का मिल्क शुगर है, जिससे शरीर में मौजूद लैक्टस एंजाइम की मदद से पचाया जाता है।
कब्ज- अगर आप का पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको रोजाना दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि अगर पाचन सही से काम नहीं कर रहा है तो दही खाने से कब्ज हो सकती है।
वजन बढ़ना- अगर आप सीमित मात्रा में दही का सेवन करते हैं तो ये सही है लेकिन अगर आप इसके सेवन को बढ़ा देते हैं तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है, क्यों कि दही में फैट्स और कैलरी होती है।
अर्थराइटिस- दही का सेवन करना हड्डियों के लिए तो अच्छा होता है लेकिन दही में सैचुरेटेड फैट और एडवांस ग्लाइकेशन की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। अगर आप अर्थराइटिस के मरीज हैं तो दही का सेवन आप के दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है आपके घुटनो का दर्द बढ़ सकता है।
एसिडिटी- अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो भी आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए खासतौर से रात में दही का बिल्कुल सेवन ना करें।
ये भी पढ़ें- Vitamin E Benefits: Vitamin E से आपकी त्वचा को मिलेंगे काफी फायदे, जानें कैसे?
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…