Himachal News: केंद्र सरकार की नई शर्तों से हिमाचल के करीब दो लाख मनरेगा मजदूर की नहीं लग रही दिहाड़ी

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में मजदूरों के लिए नई शर्त लगा दी है। सरकार की नई शर्तों से हिमाचल प्रदेश के करीब दो लाख मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी नहीं लग पा रही है। मनरेगा मजदूरों के लिए एक समय में 20 कामों की शर्त और दो बार ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। सरकार की इस शर्त से मजदूरों को हाजिरी लगाने में दिक्कत हो रही है। प्रदेश में मनरेगा के तहत करीब 7.40 लाख मजदूर मनरेगा लिस्ट में पंजीकृत है।

  • केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों के लिए लागू की नई शर्त।
  • शर्त में एक समय में 20 कामों और दो बार ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था।
  • नई शर्त के चलते हाजिरी न लगने से मजदूरों की दिहाड़ी लगने में हो रही है परेशानी।
  • हिमाचल प्रदेश मनरेगा के तहत करीब 7.40 लाख मजदूर हैं पंजीकृत।

क्या है केंद्र सरकार की नई शर्त?

केंद्र सरकार ने देश भर में मनरेगा योजना में एक नई शर्त लगाई है। इस शर्त के तहत अगर एक समय में 20 काम चल रहा है तो मजदूरों को पहले इंही कामों को पूरा करना होगा। पिछले काम के पूरा होने के बाद ही अन्य कामों का आवंटन किया जाएगा। उपायुक्तों को ही विशेष परिस्थितियों में नया काम देने का अधिकार दिया गया है। प्रदेश में सरकार की इस नई शर्त से मनरेगा के कामकाज की रफ्तार धीमी दिख रही है। कई ग्राम पंचायतों में पहले से ही 20 से ज्यादा काम चल रहा है जिससे लोगों को नए काम मिल नहीं रहे हैं।

प्रदेश में नई शर्त का किया जा रहा पालन

पंचायती राज विभाग के निदेशक रुग्वेद मिलिंद ठाकुर ने बताया कि मनरेगा के कामकाज में केंद्र सरकार की नई शर्त का पालन किया जा रहा है। कुछ पंचायतें नियमों को समझने के बाद अच्छा काम कर रही हैं। कुछ पंचायतें जो नियम के अनुसार काम नहीं कर पा रही हैं जिससे उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े- हिमाचल में वन अधिकारियों के तबादले, जारी हुई अधिसूचना

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

7 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

7 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

7 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

7 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

7 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

7 months ago