होम / Himachal news: प्रदेश में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए सिलेंडर के नए दाम

Himachal news: प्रदेश में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए सिलेंडर के नए दाम

• LAST UPDATED : March 1, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: मार्च के शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। रंगों के त्योहार होली से पहले सिलेंडर के दामों में वृद्धि का असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 350 रुपए की वृद्धि की गई है। प्रदेश में होम डिलीवरी के चार्ज को मिलाकर अब 1205 रुपये में घरेलू सिलेंडर और व्यावसायिक गैस सिलेंडर का दाम 2300 रुपये हो गया है। राजधानी शिमला में मार्च के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1150 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश में भी बढ़ा एलपीजी सिलेंडर का दाम।
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए और व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में 350 रुपए की हुई वृद्धि।
  • सिलेंडर के दाम बढ़ने पर प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।
  • व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से ढाबों, रेस्तरां और होटलों में खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी।

व्यावसायिक सिलेंडर महंगा होने से खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी

घरेलू के साथ-साथ व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने से ढाबों, रेस्तरां और होटलों में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती है। इस महीने रंगों का त्योहार होली भी है, ऐसे में मिठाइयां और पकवान महंगे दामों में मिलने की संभावना है। सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी होने से इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा

घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला है, उन्होंने लिखा है कि जनता पूछ रही है कि अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान।

इसे भी पढ़े- हिमाचल सरकार ने एडीएम और एसडीएम के साथ तैनात पीएसओ को हटाने के दिए निर्देश

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox