होम / Himachal News: विदाई समारोह में भावुक हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, जानिए हिमाचल को लेकर क्या बोले राज्यपाल

Himachal News: विदाई समारोह में भावुक हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, जानिए हिमाचल को लेकर क्या बोले राज्यपाल

• LAST UPDATED : February 16, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: बीते दिनों केंद्र ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की थी। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विदाई के लिए राजभवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यपाल के साथ लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी मौजूद रहीं। विदाई समारोह के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भावुक हो गए इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों से मिले अपार प्रेम से आज मैं भावुक हो गया हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह मानव का स्वभाव है कि जब भी कोई व्यक्ति किसी जगह को छोड़कर जाता है तो स्वाभाविक बात है कि भावुक हो ही जाता है।

  • विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।
  • राज्यपाल ने कहा लोगों के मिले अपार प्रेम से भावुक हूं।
  • राज्यपाल ने हिमाचल को देवभूमि के साथ-साथ प्रेमभूमि बताया।
  • राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल से बहुत कुछ सीखने को मिला।
  • राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह नए राज्यपाल होंगे शिव प्रताप शुक्ला।

हिमाचल देवभूमि के साथ प्रेमभूमि भी- राज्यपाल

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने समारोह के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता से मिले अपार प्रेम के लिए मैं हिमाचल की आम जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि अब मैं हिमाचल से मधुर स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि जब वो हिमाचल में राज्यपाल के रूप में आए थे तो कुछ देने नहीं बल्कि सीखने आए थे। राज्यपाल ने हिमाचल को देवभूमि के साथ-साथ प्रेमभूमि भी बताया।

शिव प्रताप शुक्ला होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे। शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। शिव प्रताप शुक्ला मौजूदा राज्यपाल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में 31 जुलाई 2021 को शपथ ली थी।

इसे भी पढ़े- Health: अगर आप भी रोज पीते हैं चाय तो जान लें चाय से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox