होम / Himachal News: शिमला में लकड़ी के मकान में लगी भयानक आग, एक बच्चे की मौत, छह घायल

Himachal News: शिमला में लकड़ी के मकान में लगी भयानक आग, एक बच्चे की मौत, छह घायल

• LAST UPDATED : February 15, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिमला के रोहड़ू इलाके में एक लकड़ी के मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसमें एक 12 वर्षीय बच्चा फंस गया। बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई साथ ही इस घटना में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप ने घायल लोगों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। साथ ही अन्य तीन लोगों का इलाज रोहड़ू के सिविल हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

  • शिमला के एक मकान में लगी आग।
  • आग में 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत।
  • छह अन्य गंभीर रुप से घायल।
  • शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग।

कब हुआ हादसा

रोहाड़ू के डीएसपी चमन लाल ने बताया कि घटना देर रात करीब 11 बजे हुए। जिसमें टोडस निवासी सोहन लाल के घर मे आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इसमे सोहन लाल के 12 वर्षीय बेटे (पवन) की घर के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। साथ ही घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सोहन लाल रोहड़ू इलाके में अपने दो मंजिला लकड़ी के मकान में 12 वर्षीय बेटे पवन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे। तभी अचानक मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि बेटे पवन की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस घटने की वजह का पता लगा रही है। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Content by- Mudit

इसे भी पढ़े- Aadhaar Card: बिना आधार नंबर के डाउनलोड कर सकते हैं e-Aadhaar! जानिए डाउनलोड करने की प्रक्रिया

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox