होम / Himachal Pradesh: हिमाचल में दूरदर्शन की 24 घंटे सेवा की हुई शुरुआत, जानिए इस मौके पर क्या बोले प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

Himachal Pradesh: हिमाचल में दूरदर्शन की 24 घंटे सेवा की हुई शुरुआत, जानिए इस मौके पर क्या बोले प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

• LAST UPDATED : February 16, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला के पीटरहॅाफ से हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर प्रसारण मंत्री ने कहा कि दूरदर्शन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू किया जाएगा। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर हो, चाहे किसी भी धर्म से संबंधित धार्मिक स्थल हो सभी को दिखाया जाएगा। प्रदेश के संगीत की मिठास को प्रदेश के साथ-साथ देश दुनिया तक दिखाया जाएगा।

  • हिमाचल में शुरू हुई दूरदर्शन की 24 घंटे की सेवा।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुरुआत।
  • इससे देश के साथ-साथ दुनिया में भी हिमाचल की पहचान बढ़ेगी।
  • हिमाचल में इस केंद्र की शुरुआत 7 जून 1995 को हुई थी।
  • हिमाचल के सीएम सुक्खू ने अनुराग ठाकुर का किया स्वागत।

पर्यटक स्थलों को किया जाएगा प्रमोट

हिमाचल प्रदेश में ऐसे भी पर्यटक स्थल हैं जिनके बारे में लोगों को अभी भी जानकारी नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसे पर्यटक स्थलों को प्रमोट करना होगा। इससे हमारे हिमाचल को देश दुनिया में पहचान मिलेगी। दूरदर्शन के माध्यम से लोगों के हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि के बारे में बताया जा सकता है ताकि रौरिक आर्ट गैलरी, शोभा सिंह आर्ट गैलरी समेत कई स्थानों को प्रमोट किया जा सके।

हिमाचल को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

कार्यक्रम के शुरुआत में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को टोपी और शॅाल पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहें। सभी नेताओं ने हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा की और हिमाचल के विकास और इसे आगे बढ़ाने को लेकर कई विषयों पर चर्चा हुई।

कई दिनों से भी लोगों की मांग

हिमाचल प्रदेश में कई ऐसे लोग हैं जो देश के विभिन्न राज्यों या विदेशों में रहते हैं। प्रदेश में लंबे समय से मांग थी कि प्रदेश से जुड़े कार्यक्रमों और समाचारों को देखने सुनने में समय की बाध्यता न हो और इसे प्रदेश के बाहर भी दिखाए जाने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए साल 2019 में दूरदर्शन केंद्र शिमला से होने वाले स्थानीय प्रसारण को प्रसार भारती नेटवर्क के डीटीएच प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश से जोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़े- हिमाचल सरकार के संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना।

केंद्र सरकार की नई शर्तों से हिमाचल के करीब दो लाख मनरेगा मजदूर की नहीं लग रही दिहाड़ी।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox