होम / Himachal Cabinet: हिमाचल सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिया फैसला, विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक

Himachal Cabinet: हिमाचल सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिया फैसला, विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक

• LAST UPDATED : February 16, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक शिमला के राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॅाल में हुई। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में होने वाली यह दूसरी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा में बजट सत्र की तारीख पर फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र 14 मार्च से शुरु होकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

प्रदेश में सुख आश्रय स्थापित करने को मिली मंजूरी

सुक्खू सरकार में हुई दूसरी कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई। 101 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष स्थापित होगा। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपना पहला वेतन कोष में दान किया। कोष के माध्यम से प्रदेश के अनाथ और बेसहारा बच्चों की मदद की जाएगी।

इसे भी पढ़े- हिमाचल कैबिनेट की बैठक, कईं मुद्दो पर लिया जा सकता है फैसला

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox