होम / हिमाचल में 15 अगस्त के समारोह पर 4 जवान होंगे पुलिस तमगे से सम्मानित

हिमाचल में 15 अगस्त के समारोह पर 4 जवान होंगे पुलिस तमगे से सम्मानित

• LAST UPDATED : August 14, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh : हिमाचल में 15 अगस्त के समारोह पर प्रदेश के ही चार जवानों को पुलिस के चार जवानों को पुलिस तमगे से सम्मानित किया जाने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सम्मानित होने वाले पुलिस के जवानों व अधिकारियों की सूची रविवार के दिन जारी कर दी गई हैं।

15 अगस्त के समारोह पर चार जवान होंगे पुलिस तमगे से सम्मानित

जानकारी के अनुसार इस सूची में हिमाचल के भी चार नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम सोलन जिले में पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रहे वीरेंद्र शर्मा का हैं। इन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाने वाला हैं।

इसके साथ ही प्रदेश के ही तीन और अधिकारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाने वाला हैं। आईजी वेलफेयर एंड एडमिन के पद पर तैनात दिनेश कुमार यादव, पीटीसी डरोह में तैनात इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और टीटीआर शिमला यूनिट में तैनात एएसआई किशोर कुमार को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मंडी में पहाड़ से गाड़ी पर चट्टान गिरने से 1 की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox